03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

केजरीवाल सरकार की ‘राशन की डोरस्टेप डिलीवरी’ योजना पर लगाया फुलस्टॉप, वजह

एफएनएन,नई दिल्ली : दिल्ली सरकार की एक और योजना को लेकर केंद्र सरकार के साथ विवाद खड़ा होता दिख रहा है| दरअसल, केंद्र सरकार ने दिल्ली सरकार की योजना ‘राशन की डोरस्टेप डिलीवरी’ पर रोक लगा दी है| 25 मार्च से दिल्ली में राशन की डोरस्टेप डिलीवरी योजना शुरू होने वाली थी| दिल्ली सरकार ‘मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना’ के नाम से यह योजना शुरू होने वाली थी, लेकिन केंद्र ने इस योजना पर आपत्ति जताई है |

ujjawal uttarakhand

केंद्र सरकार ने दिल्ली सरकार के खाद्य आपूर्ति सचिव को एक चिट्ठी लिखकर कहा है कि इस योजना को शुरू न किया जाए| केंद्र ने इसके पीछे फूड सिक्योरिटी एक्ट का हवाला दिया है| केंद्र सरकार के मुताबिक, ‘फूड सिक्योरिटी एक्ट के तहत केंद्र सरकार राशन देती है इसलिए इस योजना में दिल्ली सरकार बदलाव ना करे| बता दें कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार इस योजना के लिए टेंडर भी दे चुकी थी और 25 मार्च से उसको लॉन्च करना था|

इसके पहले केजरीवाल सरकार ने कई सरकारी योजनाओं का फायदा उठाने के लिए डोरस्टेप डिलीवरी सुविधा शुरू की थी| पिछले साल कोविड के बीच यह सुविधा शुरू की गई थी, जिसके तहत दिल्लीवासी 50 रुपए के मामूली शुल्क में ड्राइविंग लाइसेंस या मैरिज सर्टिफिकेट जैसे दस्तावेज घर पर रिसीव कर सकते थे| इस योजना के बाद सरकार ने राशन की डोरस्टेप डिलीवरी शुरू करने की योजना बनाई थी|

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img