03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

केदारनाथ हेली सेवा : एक दिन में 5275 टिकट बुक, एक से दो मई की यात्रा के लिए सभी स्लॉट फुल

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून : केदारनाथ हेली सेवा के लिए मंगलवार को एक दिन में 5275 टिकटों की बुकिंग की गई। आईआरसीटीसी का पोर्टल खुलते ही ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए मारामारी दिखने लगी। एक से दो मई तक की यात्रा के लिए सभी टिकटें फुल हो गईं हैं। कई घंटे तक प्रयास करने के बावजूद कई लोग टिकट बुक करने से रह गए।

मंगलवार को 12 बजे हेली टिकटों की बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी का पोर्टल खुला। जिससे 1 से 7 मई तक की यात्रा के लिए हेली टिकटों की बुकिंग की गई। चारधाम यात्रा में हेलिकॉप्टर से केदारनाथ जाने वाले तीर्थयात्री पोर्टल खुलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

पोर्टल खुलते ही कुछ ही घंटों में सभी स्लॉट फुल हो गए। जिससे कई यात्री टिकट बुक नहीं कर पाए। कई लोग दो से तीन घंटे के प्रयास के बाद किसी तरह पेमेंट मोड तक पहुंचे, तो तब तक स्लॉट फुल हो गए।

मंगलवार को 1 से 7 मई की यात्रा के लिए हेली टिकटों की बुकिंग की गई। एक दिन में ही 5275 हेली टिकटों की बुकिंग हो गई। हेली टिकटों की बुकिंग में पूरी पारदर्शिता अपनाई जा रही है। टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए आईआरसीटीसी को बुकिंग का जिम्मा दिया गया है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Uttarakhand में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और तेज हवाओं से मिली गर्मी से राहत

एफएनएन, उत्तराखंड : Uttarakhand में पिछले दो दिनों से...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img