03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

काशीपुर: भतीजी के प्रेम विवाह करने से नाराज चाचा ने उसके पति के साथ की मारपीट; केस दर्ज

Spread the love

एफएनएन, ऊधमसिंह नगर: काशीपुर में भतीजी के प्रेम विवाह करने से नाराज चाचा ने उसके पति के साथ मारपीट की। चाचा पर उसके डंपर में भी तोड़फोड़ करने का आरोप है। युवक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

कुंडेश्वरी पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम गांधीनगर निवासी गुरवचन सिंह ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि 21 मई 2018 को उसने ग्राम गांधीनगर निवासी एक युवती से उसके परिजनों की इच्छा के विरुद्ध शादी कर ली थी। बाद में युवती के माता-पिता ने उनके रिश्ते को अपना लिया। बावजूद इसके पत्नी का चाचा सुखविंदर सिंह उर्फ सनी निवासी गांधीनगर खत्ता उससे रंजिश रखता है। वह हर वक्त उसे जान से मारने की कोशिश में लगा रहता है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

बीती 14 जून की रात लगभग नौ बजे वह अपना डंपर गुलजारपुर गया, जहां पहले से मौजूद चचिया ससुर ने उसके साथ मारपीट करने के साथ ही डंपर में भी तोड़फोड़ की। शोर-शराबा होने पर आसपास मौजूद लोगों ने उसे बमुश्किल बचाया। इस पर सुखविंदर सिंह जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। गुरवचन सिंह की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img