एफएनएन, ऊधमसिंह नगर: रुद्रपुर में पुरानी रंजिश के चलते चार बाइक पर आए 12 लड़कों ने भूरारानी में जमकर उत्पात मचाया। बताया जा रहा है कि एक युवक को पीटने के लिए खोज रहे युवकों ने कई राउंड हवाई फायरिंग कर दहशत भी फैलाई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। युवक शिव कुमार की मां सीता देवी ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की हैं।
इधर कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि विवाद की बात सामने आ रही है और अभी फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई हैं। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी।









