‘चंदू चैंपियन’ बनने के चक्कर में नमूना बने कार्तिक आर्यन, मजेदार है फिल्म का नया प्रोमो

एफएनएन, नई दिल्ली:  कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म का प्रमोशन जोर-शोर से चल रहा है। इस बीच मूवी का नया प्रोमो जारी किया गया है। जिसमें कार्तिक आर्यन, चंदू चैंपियन बनने की ट्रेनिंग लेते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन इस चक्कर में वो नमूना बन गए।

चंदू चैंपियन में कार्तिक आर्यन एक सोल्डर की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म के लेटेस्ट प्रोमो में उन्हें ट्रेनिंग लेते हुए दिखाया गया है, जो बेहद मजेदार है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

रिलीज हुआ फिल्म का नया प्रोमो

चंदू चैंपियन पिछले काफी हफ्तों से चर्चा बटोर रही है। अब फिल्म की एडवांस बुकिंग के लिए टिकट खिड़की भी खोल दी गई है। दर्शक चंदू चैंपियन को बड़े पर्दे पर देखने के लिए एक्साइटेड हैं, जिसे बनाए रखने के लिए मेकर्स ने फिल्म की रिलीज से पहले नया प्रोमो जारी किया है। इसमें हम कार्तिक आर्यन को आर्मी जवान बनने के लिए जोर- शोर से तैयारी करते हुए दिख रहे हैं।

नमूना बने कार्तिक आर्यन

चंदू चैंपियन के प्रोमो में देखा जा सकता है कि कार्तिक आर्यन और उनकी पूरी यूनिट को नमूना नाम दिया गया है। ट्रेनिंग के दौरान उन्हें परेड करने से लेकर दांत ब्रश करने तक, काफी कुछ सिखाया जा रहा है। चंदू चैंपियन के मेकर्स ने प्रोमो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, दुनिया ने उसे नमूना कहा… लेकिन उसने चैंपियन बनकर दिखाया !

कब रिलीज होगी फिल्म ?

चंदू चैंपियन का डायरेक्शन कबीर खान ने किया है। साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म इस हफ्ते 14 जून को दुनियाभर के थिएटर्स में रिलीज की जाएगी। फिल्म में कार्तिक आर्यन ने चंदू चैंपियन का लीड रोल निभाया है। फिल्म मुरलीकांत पेटकर की बायोपिक है, जिन्होंने भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाया था।

पढ़ें- हरभजन सिंह के गुस्‍से से कामरान अकमल को हुआ अपनी गलती का एहसास, माफी मांगते हुए कही अपनी दिल की बात

 

 

Hot this week

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

Topics

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म, बैसाखी पर होगा धामों की तिथि का ऐलान

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के प्रसिद्ध पंचकेदारों में शामिल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img