03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कमलेश तिवारी हत्याकाण्ड का आरोपी कामरान बरेली से गिरफ्तार

एफएनएन, लखनऊ : हिंदू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी की निर्मम हत्या मामले में पुलिस ने बरेली शाहाबाद के कुल्हाड़ा पीर मोहल्ला निवासी कैफी अली व उसके साथी कामरान को गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों कैफी और कामरान पर गैंगस्टर लगाया गया था। खुर्शेदबाग में रहने वाले कमलेश तिवारी की पिछले साल 18 अक्तूबर को उनके घर में ही स्थित कार्यालय में निर्मम हत्या कर दी गई थी।

पुलिस के मुताबिक बरेली के शाहाबाद निवासी कामरान पर सूरत से गिरफ्तार आरोपियों की मदद करने का आरोप है। उसके खिलाफ गुंडा और गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने कामरान के अलावा एक अन्य आरोपी कैफी अली को भी पकड़ा था। लेकिन उसकी गिरफ्तारी पर रोक का कोर्ट का आदेश होने के कारण पुलिस को उसे छोड़ना पड़ा। इस सम्बन्ध में कुछ समय पहले ही नाका कोतवाली में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। एसीपी पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि कैफी व कामरान की तलाश में एक टीम बरेली गई थी। वहां से  इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पर, जब पुलिस उन्हें लखनऊ लाने लगी तभी कैफी के घर वालों ने पुलिस को बताया कि कोर्ट से उसकी गिरफ्तारी पर रोक लगी हुई है। कैफी पर आरोप था कि उसने अपने साथी नावेद की मदद से शूटरों को नेपाल सीमा तक भागने में मदद की थी।

चाकू से किए गए थे 15 वार

कमलेश तिवरी की पोस्‍टमॉर्टम रिपोर्ट में दिल दहला देने वाली जानकारी सामने आई थी। इसके मुताबिक, हत्‍यारों ने कमलेश तिवारी पर 15 बार चाकुओं से वार किया था। इसके अलावा गला रेतने और गोली मारने का भी खुलासा हुआ था। मालूम हो कि कमलेश तिवारी के सीने और जबड़े पर चाकुओं से वार के साथ ही गला रेतने की बात भी सामने आई थी। इसे अलावा कमलेश तिवारी की पीठ पर भी चाकुओं से वार के निशान पाए गए थे।

Hot this week

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Topics

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Mohbewala में गर्ल्स हॉस्टल में घुसा ईंटों से लदा ट्रक, बाल-बाल बची छात्राएं

एफएनएन, देहरादून : क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के मोहब्बेवाला में...

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img