03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

इजराइल और फिलिस्तीन के हमले से ठीक पहले नुसरत भरुचा का वीडियो आया सामने, इवेंट में परफॉर्म कर रही थीं एक्ट्रेस

एफएनएन, दिल्ली : इजराइल और फिलिस्तीन के बीच चल रहे वॉर में एक्ट्रेस नुसरत भरूचा बुरी तरह फंस गई थीं। हालांकि उनके सुरक्षित वापस आने के बाद उनके परिवार वाले और फैंस ने राहत की सांस ली।

नुसरत वापस तो आ गईं, लेकिन उनकी आंखों में युद्ध के मंजर का खौफ साफ नजर आ रहा था। एक्ट्रेस ने वहां से लौटने के बाद सोशल मीडिया पर अब तक कुछ भी नहीं लिखा है। इस बीच उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वॉर से पहले एक्ट्रेस इजराइल के एक इवेंट में परफॉर्म करती नजर आ रही हैं।

  • इवेंट में परफॉर्म कर रही थीं नुसरत

7 अक्टूबर को फिलिस्तीन के आतंकी संगठन हमास ने इजराइल पर हमला बोला था। तब नुसरत वहीं के एक इवेंट में परफॉर्म कर रही थीं। नुसरत वहां हाइफा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए गई थीं। यहां पर उनकी फिल्म Akelli का प्रीमियर हुआ था। जैसी फिल्म की कहानी है, कुछ वैसा ही अचानक नुसरत के साथ हो गया।

  • इजराइल में नुसरत ने गाया था गाना

‘अकेली’ फिल्म की कहानी ज्योति नाम की लड़की की है, जो इराक में फंस गई है। अपने देश वापस जाने की जद्दोजहद में ज्योति को आतंकियों के अत्याचार का सामना करना पड़ता है। जैसे फिल्म में ज्योति इराक में फंस जाती है, कुछ वैसे ही नुसरत इजराइल में फंस गईं।

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि नुसरत को-स्टार्स के साथ ‘तेरे जैसा यार कहां’ गाना गा रही हैं। हमले से ठीक पहले नुसरत वहां खुशी-खुशी परफॉर्म कर रही थीं।

  • टीम से टूट गया था संपर्क

हमास के इजराइल में हमले के बाद नुसरत का उनकी टीम से संपर्क टूट गया था। सोशल मीडिया पर ये जानकारी सामने आने के बाद फैंस भी एक्ट्रेस के लिए चिंता में आ गए थे। नुसरत जब मुंबई वापस लौटीं, तो उनके चेहर पर घटना का डर नजर आ रहा था। वहां से लौटने के बाद नुसरत ने मीडिया में सिर्फ घर जाने की बात कही।

Hot this week

Topics

Dr. Dhal Singh Bisen : मध्य प्रदेश की राजनीति से उत्तराखंड के राज्यपाल तक का सफर

एफएनएन, सिवनी : मध्य प्रदेश की राजनीति में लंबे...

Nainital-काठगोदाम मार्ग पर पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग, सड़क पर होने लगे धमाके

एफएनएन, नैनीताल : Nainital उत्तराखंड के नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img