03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

10वीं पास के लिए उत्तर पूर्वी रेलवे में नौकरी का मौका, जानें कहां और कैसे करें आवेदन

एफएनएन, दिल्ली : रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी) उत्तर पूर्वी रेलवे (एनईआर) गोरखपुर में विभिन्न एक्ट अपरेंटिस पदों पर भर्ती शुरू हो चुकी है। रेलवे में नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ner.indianrailways.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने और शुल्क भुगतान की आखिरी तारीख 24 दिसंबर 2023 शाम पांच बजे तक है।

RRC NER Gorakhpur रिक्तियों की संख्या

आरआरसी एनईआर गोरखपुर में विभिन्न एक्ट अपरेंटिस पदों पर 1104 रिक्तियों को भरा जाना है। यूनिटवाइज पदों की संख्या नीचे देख सकते हैं-

  • यांत्रिक कारखाना/गोरखपुर – 411 पद
  • सिग्नल वर्कशॉप/गोरखपुर कैंट – 63 पद
  • ब्रिज वर्कशॉप/गोरखपुर कैंट – 35 पद
  • यांत्रिक कार्यशाला/इज्जतनगर – 151 पद
  • डीजल शेड/इज्जतनगर – 60 पद
  • कैरिज एवं वैगन/लज्जतनगर – 64 पद
  • कैरिज एवं वैगन/लखनऊ जं – 155 पद
  • डीजल शेड/गोण्डा – 90 पद
  • कैरिज एवं वैगन/वाराणसी – 75 पद

RRC NER Gorakhpur आयु सीमा

आरआरसी एनईआर गोरखपुर में विभिन्न एक्ट अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए। सरकारी नियमों के मुताबिक आयुसीमा में छूट दी जाएगी।

Railway Gorakhpur आवेदन शुल्क

आरआरसी एनईआर गोरखपुर में अपरेंटिस पदों पर आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 100 रुपये का परीक्षा शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

Railway NER GKP शैक्षणिक योग्यता

उत्तर पूर्वी रेलवे गोरखपुर में अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कक्षा 10वीं 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना जरूरी है, जबकि संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए।

Hot this week

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Topics

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Dehradun में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img