Wednesday, March 11, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशजेल में करवटें बदलते बीती जावेद की पहली रात, अस्पताल सेल में...

जेल में करवटें बदलते बीती जावेद की पहली रात, अस्पताल सेल में रखा गया है आरोपी

एफएनएन, बदायूं : बदायूं में दो मासूम बच्चों की हत्या के मामले में सह आरोपी जावेद की पहली रात जेल में करवटें बदलते बीती। उसे जेल के अस्पताल सेल में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है। उसकी सुरक्षा में दो बंदी रक्षकों को भी लगाया है। सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow
शहर की बाबा कॉलोनी में 19 मार्च की शाम विनोद ठाकुर के पुत्र आयुष (13) और अहान उर्फ हनी (6) की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। विनोद के घर के सामने सैलून चलाने वाले साजिद ने इस वारदात को अंजाम दिया था। घटना के वक्त उसका भाई जावेद भी उसके साथ था।

जावेद ने बताया कि घटना के दिन वह विनोद कुमार के घर के दरवाजे पर खड़ा रहा था। इसी दौरान साजिद ने दोनों बच्चों का गला रेत दिया था। घटना के बाद वह दिल्ली भाग गया था। वहां से वह बृहस्पतिवार को बरेली पहुंचा, जहां नाटकीय ढंग से आत्मसमर्पण कर दिया।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
  • जावेद ने खुद को बताया निर्दोष 
बदायूं पुलिस उसे लेकर आई। उससे गहन पूछताछ की गई। उसने खुद को निर्दोष और अपने भाई साजिद को हत्यारा बताया। शुक्रवार को जावेद को सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेज दिया गया।

शाम के समय जेल में उसकी रजिस्टर पर एंट्री हुई। इस दौरान जावेद का अंडर ट्रॉयल नंबर 751 मिला। जावेद की पहली रात डर के साये में बीती। जानकारी के मुताबिक वह डर की वजह से रात भी करवटें बदलता रहा। उसे अस्पताल सेल में कड़ी सुरक्षा में रखा गया है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments