03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

जसपुर : स्कूली बच्चों में जमकर चले लाठी-डंडे, बीच-बचाव कर रहे छात्र और टीचर घायल

Spread the love

एफएनएन, जसपुर : पुरानी रंजिश को लेकर विद्यालय परिसर में प्रार्थना सभा के बाद छात्रों के दो गुट भिड़ गए। एक गुट के छात्रों ने दूसरे गुट के छात्रों को दौड़ा-दौड़ा कर लाठी-डंडों से पीट दिया, जिसमें छह छात्र और बीच-बचाव कर रहे दो शिक्षक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। इंदिरा गांधी राजकीय इंटर कालेज बढ़ियोवाला में बढ़ियोवाला गांव तथा आसपास के ग्रामों के 271 छात्र 270 छात्राएं पढ़ती हैं। स्थानीय गांव और आसपास के गांव के छात्रों में अक्सर विवाद होता रहता है।

शनिवार को किसी बात को लेकर बढ़ियोवाला और आसपास के गांव के छात्रों के दो गुटों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। प्रधानाचार्य की सूचना पर पुलिस चौकी पतरामपुर के पुलिसकर्मियों ने विद्यालय पहुंचकर छात्रों के दोनों गुटों में लिखित फैसला करा दिया था। दोनों गुटों के छात्रों ने भविष्य में झगड़ा नहीं करने का वादा किया था।

सोमवार को प्रार्थना सभा के बाद एक गुट के छात्र पहले से ही छुपाए गए कूड़े के ढेर में से डंडे लेकर दूसरे गुट के छात्रों पर हमला कर दिया, जिसमें आधा दर्जन छात्र घायल हो गए। इससे विद्यालय में अफरा-तफरी मच गई। विद्यालय के शिक्षक कर्मचारी बीच बचाव के लिए दौड़े बीच-बचाव में दो शिक्षक भी मामूली रूप से घायल हो गए। सभी घायल छात्र कक्षा 10 और 11 के छात्र हैं।

शिक्षकों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्रों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया। घायल छात्रों के अभिभावकों ने शिक्षकों और प्रधानाचार्य पर मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। जसपुर कोतवाल पीएस दानू ने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमे की कार्रवाई की जा रही है।

Hot this week

Uttarakhand में अपर PCS के 63 पदों पर जल्द भर्ती, अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी...

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img