03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

नैनीताल में मौसम ने ली करवट, बूंदाबांदी और वर्षा शुरू, बर्फबारी के आसार बढ़े

Spread the love

एफएनएन, नैनीताल : मौसम विभाग की ओर से प्रदेश में जारी किए गए अलर्ट का असर दिखने लगा है। सरोवर नगरी नैनीताल में अचानक मौसम ने करवट ली तो बूंदाबांदी और वर्षा शुरू हो गई। शहरवासी मंगलवार शाम तक बर्फबारी के आसार जता रहे हैं। हालांकि वर्षा होने से शहर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिससे आम जनजीवन भी प्रभावित हो गया है।

मगर बर्फबारी के आसार बढ़ने से पर्यटन कारोबारी बेहद उत्साहित है। कारोबारियों का कहना है कि बर्फबारी के बाद शहर में इन दिनों मंदा पड़ा पर्यटन कारोबार एक बार फिर चल पड़ेगा। वहीं आज मंगलवार से 26 जनवरी तक मौसम विभाग ने बारिश और बर्फबारी को लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया है।

  • वर्षा और अच्छी बर्फबारी देखने को नहीं मिली

बता दें कि इस वर्ष शीतकाल सूखा ही रहा। शीतकाल के करीब तीन माह गुजर जाने के बाद भी वर्षा और अच्छी बर्फबारी देखने को नहीं मिली। बीते दिनों मौसम खराब होने के बाद शहर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में नाम मात्र की बर्फबारी हुई। जिस कारण शहर के पर्यटन कारोबारियों समेत समीपवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों के काश्तकार बेहद निराश थे।

इधर सोमवार तो शहर में चटक धूप खिली थी। रात तक आसमान में हल्के बादल घर गए थे। मगर मंगलवार सुबह अचानक मौसम ने करवट बदली तो हल्की बूंदाबांदी और वर्षा शुरू हो गई। तापमान में गिरावट आने के बाद शहर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार बढ़ गए हैं।

मगर तड़के से हो रही वर्षा के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। कार्यालय और अन्य जरूरी कार्य संपन्न करने के लिए घर से बाहर निकले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग ठंड से बचाव को अंगीठी, हीटर ब्लोवर का सहारा लेने को मजबूर है।

  • बर्फबारी हुई तो बढ़ेगा पर्यटन कारोबार

शहर में बीते तीन माह से पर्यटन कारोबारी बर्फबारी नहीं होने से निराश है। हर वर्ष बर्फबारी के बाद शहर का पर्यटन कारोबार भी चल पड़ता है। बाहरी शहरों के साथ ही स्थानीय पर्यटक नैनीताल पहुंचकर बर्फबारी में जमकर आनंद उठाते हैं।

होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने बताया कि मौसम विभाग द्वारा पूर्वानुमान जारी करने के बाद कई में एडवांस बुकिंग हो चुकी है। शहर में अच्छी बर्फबारी हुई तो पर्यटन कारोबार में भी इजाफा होगा। जिसका फायदा बड़े कारोबारियों को तो मिलेगा ही छोटे-मोटे कारोबार में लगे शहर वासियों को भी राहत मिलेगी।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img