03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

जेल में बंद सपा सांसद आजम खां की तबीयत बिगड़ी

एफएनएन, सीतापुर :  समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खां की तबीयत एक बार फिर खराब हो गई है। उन्हें सीतापुर जेल से लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाने के लिए लाया जा रहा है। बता दें कि अभी सप्ताह भर पहले ही उन्हें मेदांता से डिस्चार्ज किया गया था। सोमवार को जेल में बंद आजम खां का ऑक्सीजन लेवल 90 पर पहुंचने से हड़कंप मच गया। डॉक्टरों की टीम बुलाकर जांच कराई गई। इसके बाद हालत नाजुक देखते हुए एंबुलेंस से उन्हें लखनऊ मेदांता के लिए भेजा जा रहा है। रामपुर के सांसद व सपा नेता आजम खां 27 फरवरी 2020 से सीतापुर जेल में कई मामलों में निरुद्ध हैं। 30 अप्रैल 2021 को कोरोना की दूसरी लहर में जेल प्रशासन ने सैंपल लेकर कई बंदियों की जांच कराई थी। एक मई को आई रिपोर्ट में आजम समेत 13 बंदी कोरोना संक्रमित पाए गए थे।

कई दिनों तक आजम खां का जेल में ही डॉक्टरों की निगरानी में इलाज किया गया था लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर 9 मई को लखनऊ भेजा गया था, जहां पर उनका इलाज मेदांता में चल रहा था। करीब 64 दिन तक चले इलाज के बाद 13 जुलाई को ही मेदांता अस्पताल के डॉक्टरों ने हालत में सुधार होने और स्वास्थ्य बेहतर होने की बात कहते हुए उन्हें डिस्चार्ज कर दिया था। 13 जुलाई को लखनऊ से लाकर उन्हें सीतापुर जेल में शिफ्ट किया गया था। पिछले 5 दिनों से आजम अपने बेटे अब्दुल्ला के साथ जेल में थे। इस बीच सोमवार को एक बार फिर से आजम की हालत बिगड़ गई। बताते हैं कि आजम का ऑक्सीजन लेवल 90 तक आ गया। इसकी सूचना मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर जेल अधीक्षक सुरेश सिंह, जेलर आरएस यादव, जेल के डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची। आजम का चेकअप किया गया लेकिन ऑक्सीजन लेवल लगातार नीचे गिरने की वजह से उनकी हालत को नाजुक देखते हुए लखनऊ ले जाने का फैसला किया गया। इसके बाद एंबुलेंस बुलाई गई और एंबुलेंस से उन्हें लखनऊ मेदांता अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही है।

 

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img