Wednesday, March 11, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडजयचंद के बेटे भी निकले ' जयचंद ', 6 साल की बच्ची...

जयचंद के बेटे भी निकले ‘ जयचंद ‘, 6 साल की बच्ची को गोली मारी

एफएनएन, रुद्रपुर : सेक्स क्लिपिंग कांड के आरोपी दीपक जैन का एक और मामला सामने आया है। दबंगई दिखाते हुए इसने 6 साल की मासूम बच्ची को गोली मार दी। इस मामले में 4 अन्य लोग घायल हुए हैं जिसमें दोनों जिला अस्पताल रुद्रपुर में है तो बाकी लोगों को जिला रामपुर में भेजा गया है। अपने पिता जयचंद जैन के रिवाल्वर से दीपक जैन ने यह फायरिंग की है। इसमें फार्म हाउस पर रहने वाले किराएदार 6 वर्षीय पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई जिसके सीने में गोली लगी है। एसपी सिटी ममता वोहरा ने बताया कि अभी पीड़ित पक्ष की ओर से कोई किसी प्रकार की कोई पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर के अनुसार फिलहाल वह मामले की तफ्तीश में जुटे हुए हैं इस पूरे मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी क्राइम मिथलेश कुमार सिंह का कहना है कि फिलहाल पीड़ित पक्ष की तहरीर आने के बाद इस पूरे मामले की तफ्तीश की जाएगी और अग्रिम कार्रवाई की जाएगी किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments