03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कोविड – 19 की उत्‍पत्ति फ्रोजन फूड से होने की संभावना बेहद कम : WHO रिपोर्ट

Spread the love

एफएनएन, बीजिंग: अंतरराष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञों ने कहा है कि चीन के वुहान शहर में कोविड-19 की उत्‍पत्ति आयातित फ्रोजन फूड से होने की संभावना बेहद कम है. वर्ष 2019 में कोरोना वायरस की उत्‍पत्ति को लेकर चीन की ओर से बताए गए कारण पर उन्‍होंने संदेह जताया है. चीन ने उस शुरुआती धारणा पर सवाल उठाए थे कि कोरोना वायरस की शुरुआत उसके वुहान शहर से हुई थी और उसने वायरस के शुरुआती प्रकोप की खबरों को छुपाया और वायरस पर नियंत्रण के प्रयासों में कोताही बरती. आधिकारिक तौर पर जारी होने के पहले AFP को मिली रिपोर्ट के अनुसार, वर्ल्‍ड हेल्‍थ आर्गेनाइजेशन की ओर से नियुक्‍त टीम और चीनी वैज्ञानिकों का मानना है कि वायरस के कोल्‍ड चेन कंटेमिनेशनल के कारण होने की संभावना बेहद कम है.

इसमें यह भी कहा गया है कि दिसंबर में चीन में वायरस की फ्रोजन फूड से हुई शुरुआत असाधारण रही होगी क्‍योंकि उस समय यह वायरस और कहीं नहीं पाया गया था. इसमें कहा गया है कि इस बात के कोई पुख्‍ता प्रमाण नहीं है कि वायरस के फैलने में फ्रोजन फूड की कोई अहम भूमिका थी. रिपोर्ट में यह कहा है कि कोविड-19 इंसानों में चमगादड़ों के जरिये फैला लेकिन उन्‍होंने इस धारणा को नकारा है कि वायरस, मध्‍य चीन के हाई सिक्‍युरिटी लैब से लीक हुआ.

गौरतलब है कि कोरोना वायरस ने पूरीदुनिया में इस समय कहर बरपा रखा है. इस वायरस के कारण दुनिया में अब तक 27 लाख 83 हजार लोगों की जान जा चुकी है. अब तक 12 करोड़, 71 लाख से अधिक कोरोना के मामले दुनिया में सामने आए हैं, इसमें से 7 करोड़, 20 लाख लोग रिकवर कर चुके हैं. दुनिया में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्‍या इस समय 5 करोड़, 23 लाख के आसपास है.

Hot this week

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Topics

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Kolkata के होटल में भीषण आग, 9 की मौत की खबर ; 6 लोग झुलसे

एफएनएन, कोलकाता : Kolkata पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img