03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सरकारी नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप, जांच शुरू

Spread the love

एफएनएन, काशीपुर : सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक शख्स ने दो लोगों से लाखों की रकम ठग ली। तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। कुंडा थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम भरतपुर निवासी अश्वनीकांत पुत्र किशनलाल व ग्राम कुंडा निवासी नितेश कुमार पुत्र राजाराम ने पुलिस को तहरीरें देकर बताया कि वह आपस में दोस्त हैं। उनकी देहरादून में रिश्तदेारी है। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व उनकी जान पहचान देहरादून के प्रेमनगर निवासी राजीव पाण्डे पुत्र कैलाश पाण्डे व उन्हीं के ग्राम भरतपुर निवासी हरिदास सिंह पुत्र जयकिशन सिंह से हुई।

बातचीत के बाद दोनों ने अश्वनीकांत को सहायक अध्यापक के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख व नितेश कुमार को सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर 12 लाख 10 हजार रूपये ले लिए और बाद में उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र भी दे दिया। समय बीतने के बाद भी उनकी नियुक्ति न होने पर उन्होंने रकम वापस मांगी तो जान से मारने की धमकी मिली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img