03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड में आज शाम से सील हो जाएंगी अंतरराष्ट्रीय सीमाएं, कल से 19 अप्रैल तक रहेगा ड्राई डे

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए 19 अप्रैल को हो रहे मतदान के दृष्टिगत अंतरराष्ट्रीय सीमाएं मंगलवार शाम पांच बजे से सील कर दी जाएंगी। ये सीमाएं प्रदेश के ऊधम सिंह नगर, चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों से लगी हुई हैं। इसके साथ ही मतदान के तीन दिन पूर्व 12 पोलिंग पार्टियां मतदान सामग्री के साथ अपने गंतव्य को रवाना होंगी।

सोमवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि प्रदेश के 1729 मतदान केंद्रों में 19 अप्रैल को मतदान होना है। मतदान का समय सुबह सात बजे से लेकर शाम पांच बजे तक रहेगा। मतदान के दृष्टिगत अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को सील करने की कार्यवाही की जाएगी। साथ ही अंतरराज्यीय सीमाओं पर भी सघन जांच अभियान शुरू कर दिया जाएगा। सभी चेक पोस्ट पर आने-जाने वाले वाहनों पर विशेष नजर रहेगी।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि पोलिंग पार्टियों के रेंडमाइजेशन की कार्यवाही गतिमान है। मतदान के लिए तीन दिन पूर्व प्रस्थान करने वाली 12 पोलिंग पार्टियां हैं, जिनमें 11 उत्तरकाशी और एक पिथौरागढ़ जिले की है। मंगलवार सुबह इन सभी 12 पोलिंग पार्टियों का प्रस्थान होगा। इसके लिए इन्हें सुबह मतदान सामग्री उपलब्ध कराने की कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

कल से 19 अप्रैल तक ड्राई डे

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान के दृष्टिगत प्रदेश में 17 अप्रैल शाम पांच बजे से लेकर 19 अप्रैल की शाम छह बजे तक ड्राई डे रहेगा। इस अवधि में मदिरा की सभी दुकानें व बार आदि पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। 19 अप्रैल को शाम छह बजे के बाद इन्हें खोला जा सकता है।

Hot this week

पूर्व विधायक सुरेश राठौर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत मंजूर

एफएनएन, नैनीताल : uttarakhand हाईकोर्ट ने पूर्व विधायक सुरेश...

Badrinath धाम में ₹1100 वीआईपी दर्शन शुल्क पर विवाद, बिना मंजूरी वसूली के आरोप

एफएनएन, चमोली : Badrinath उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम में...

Topics

पूर्व विधायक सुरेश राठौर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत मंजूर

एफएनएन, नैनीताल : uttarakhand हाईकोर्ट ने पूर्व विधायक सुरेश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img