03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

आज कोटद्वार में चुनावी हुंकार भरेंगे अमित शाह, अनिल बलूनी के लिए मांगेंगे वोट

Spread the love

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार जोरों शोरों से चल रहा है. बीजेपी और कांग्रेस के स्टार प्रचारक अपने अपने कैंडिडेट के लिए चुनावी कैंपेन करने उत्तराखंड पहुंच रहे हैं. इसी कड़ी में आज गृहमंत्री अमित शाह उत्तराखंड में चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे. अमित शाह गढ़वाल लोकसभा सीट के कोटद्वार में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे. अमित शाह की चुनावी रैली को देखते हुए बीजेपी के साथ ही पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है.

बता दें गढ़वाल लोकसभा सीट पर बीजेपी ने अनिल बलूनी को चुनावी मैदान में उतारा है. अनिल बलूनी पीएम मोदी और शाह के करीबी हैं. जिसका उन्हें लोकसभा चुनाव में फायदा होता भी दिख रहा है. बीजेपी ने गढ़वाल लोकसभा सीट पर अनिल बलूनी के लिए स्टार प्रचारकों की फौज खड़ी कर दी है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

हर दिन बीजेपी का कोई न कोई बड़ा नेता अनिल बलूनी के लिए प्रचार करने पहुंच रहा है. बीते दिनों यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्रीनगर गढ़वाल में चुनावी रैली को संबोधित किया था. जिसमें उन्होंने अनिल बलूनी को बंपर वोटों से जिताने की अपील की. योगी आदित्यनाथ से पहले रक्षामंत्री राजनाथ भी गौचर में जनसभा कर चुके हैं. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी अनिल बलूनी के लिए वोट मांग चुकी हैं.

इसी कड़ी में अब देश के गृहमंत्री अमित शाह उत्तराखंड में चुनाव प्रचार के लिए आने वाले हैं. आज 16 अप्रैल को अमित शाह गढ़वाल लोकसभा के कोटद्वार क्षेत्र में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे. कोटद्वार में अमित शाह की चुनावी रैली को लेकर बीजेपी संगठन ने विशेष तैयारियां की हैं. पुलिस प्रशासन ने भी कोटद्वार में अमित शाह की रैली को लेकर कमर कस ली है.

Hot this week

पूर्व विधायक सुरेश राठौर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत मंजूर

एफएनएन, नैनीताल : uttarakhand हाईकोर्ट ने पूर्व विधायक सुरेश...

Badrinath धाम में ₹1100 वीआईपी दर्शन शुल्क पर विवाद, बिना मंजूरी वसूली के आरोप

एफएनएन, चमोली : Badrinath उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम में...

Topics

पूर्व विधायक सुरेश राठौर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत मंजूर

एफएनएन, नैनीताल : uttarakhand हाईकोर्ट ने पूर्व विधायक सुरेश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img