03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

जौलीग्रांट और पंतनगर में बनेंगे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, सीएम बोले- पूरी की जा रहीं औपचारिकताएं

Spread the love

एफएनएन, जौलीग्रांट:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून एयरपोर्ट पर कहा कि जल्द ही जौलीग्रांट और पंतनगर में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाए जाएंगे। जिसके लिए प्रदेश सरकार सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने में जुटी हुई है।

एयरपोर्ट के निरीक्षण के दौरान एयरपोर्ट प्रशासन ने मुख्यमंत्री को एयरपोर्ट विस्तारीकरण को लेकर विभिन्न डिस्प्ले बोर्ड भी दिखाए। जिसमें दिखाया गया था कि एयरपोर्ट के पास कुल 326.42 एकड़ जमीन है। वर्तमान में एयरपोर्ट का रनवे कुल 2140 मीटर लंबा है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए रनवे को 650 मीटर लंबा और 45 मीटर चौड़ा बनाया जाना प्रस्तावित है। जिसके लिए कुल 243 एकड़ जमीन की और आवश्यकता है। जिसके बाद रनवे की लंबाई 2700 मीटर से अधिक हो जाएगी। जिस पर ए 320-200 ए/सी एयरक्राफ्ट आराम से लैंड हो सकेंगे।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिथौरागढ़ से हिंडन के लिए जल्द ही फ्लाइट शुरू की जाएगी। इसके लिए नागर उड्डयन मंत्री ने शेड्यूल में डाल दिया है। हिमालय दर्शन सेवा को भी शुरू किए जाने पर विचार किया जा रहा है। प्रदेश में प्रतिवर्ष तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों की संख्या को देखते हुए उड़ान योजना के अंतर्गत 13 हेलीपोर्ट सहस्रधारा, गौचर, हल्द्वानी, नैनीताल, चिल्याणीसौड़, अल्मोडा, नई टिहरी, धारचूला, जोशीमठ, हरिद्वार, श्रीनगर, मसूरी, धारचूला में किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें…जौलीग्रांट और पंतनगर में बनेंगे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, सीएम बोले- पूरी की जा रहीं औपचारिकताएं

तो जंगल की तरफ ही बढ़ेगा एयरपोर्ट

फेज 2 के शुभारंभ मौके पर टर्मिनल के अंदर एयरपोर्ट विस्तारीकरण के लिए जो लेआउट लगाया गया था। उसके अनुसार देहरादून एयरपोर्ट रानीपोखरी की तरफ थानो वन रेंज के जंगल की तरफ बढ़ाया जाना प्रस्तावित है। जिसमें कुल 243 वन भूमि ली जानी प्रस्तावित है। उल्लेखनीय है कि डेढ़ साल पहले डोईवाला प्रशासन ने विस्तारीकरण को लेकर जौलीग्रांट मुख्य बाजार से लेकर दुर्गा चौक तक का सर्वे किया था। जिसका लोगों ने भारी विरोध किया था।

Hot this week

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Topics

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Kolkata के होटल में भीषण आग, 9 की मौत की खबर ; 6 लोग झुलसे

एफएनएन, कोलकाता : Kolkata पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img