03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

इजरायल-हमास युद्ध के बीच जारी है भारत का ‘ऑपरेशन अजेय’, लौटे उत्तराखंड के 10 नागरिक

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून : इजरायल और हमास के बीच जारी युद्ध लगातार भीषण होता जा रहा है। वहीं, इजरायल उत्तरी गाजा में रहने वाले फलस्तीनियों को दक्षिण गाजा में जाने के लिए चेतावनी जारी किया है, जिसके बाद बड़े पैमाने पर फलस्तीनियों का पलायन शुरू हो गया है। इस युद्ध में कई भारतीय फंसे हुए हैं और इन्हें वहां से सही सलामत निकालने के लिए ऑपरेशन अजेय चलाया जा रहा है।

ऑपरेशन अजेय के तहत इजराइल में फंसे भारतीयों को सही सलामत स्वदेश वापस लाया जा रहा है। भारत सरकार द्वारा विशेष विमान से लोगों को वापस लाया जा रहा है। उत्तराखंड के फंसे लोग भी स्वदेश लौट आए हैं। ऑपरेशन अजेय के अंतर्गत आज सुबह इजराइल से भारत सरकार द्वारा दो विशेष विमान से भारतीय नागरिकों को दिल्ली वापस लाया गया। इसमें उत्तराखंड के 10 नागरिक भी शामिल थे।

  • सरकार के प्रतिनिधि ने किया लोगों को रिसीव
इन नागरिकों को उत्तराखंड सरकार के प्रतिनिधि द्वारा एयरपोर्ट पर रिसीव किया और गंतव्य तक भेजने के लिए व्यवस्था की गई। इजराइल से सही सलामत भारत लौट कर सभी ने सरकार का शुक्रिया अदा किया।

 

  • पहले भी आ चुके है लोग वापस

इजरायल से भारतीय नागरिकों की स्वदेश वापसी के लिए चल रहे ऑपरेशन अजेय के अंतर्गत शनिवार को अन्य नागरिकों के साथ उत्तराखंड की सोभिका परमार भी दिल्ली पहुंची। इससे पहले शुक्रवार को उत्तराखंड के दो नागरिकों की सकुशल स्वदेश वापसी हुई थी। इजरायल से भारतीयों को लेकर विशेष विमान शनिवार को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा। इनमें देहरादून की सोभिका परमार भी शामिल थीं, जिनका ससुराल मेरठ (उप्र) में है। दिल्ली एयरपोर्ट पर सोभिका को उत्तराखंड सरकार के प्रतिनिधि ने रिसीव किया।

  • सीएम धामी ने दिए हैं लोगों को रिसीव करने के निर्देश

सकुशल वापसी के बाद सोभिका ने सरकार के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। फिर वह अपनी ससुराल मेरठ के लिए रवाना हो गईं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इजरायल से लौटने वाले राज्य के नागरिकों को दिल्ली एयरपोर्ट पर रिसीव करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। राज्य के नागरिकों के लिए दिल्ली में उत्तराखंड सदन में आने, खाने और फिर उन्हें गंतव्य तक भेजने के लिए राज्य सड़क परिवहन निगम के माध्यम से व्यवस्था की गई है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Kedarnath Heli सेवा ठप, पहले ही दिन श्रद्धालु परेशान

एफएनएन, केदारनाथ धाम: Kedarnath Heli एक ओर जहां कपाट...

Dehradun Police में बड़ा फेरबदल, SSP प्रमेंद्र डोबाल ने 54 पुलिसकर्मियों का किया ट्रांसफर

एफएनएन, देहरादून : Dehradun Police एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने...

Badrinath Dham में पहुंचीं उद्धव-कुबेर डोलियां, 23 अप्रैल को खुलेंगे कपाट

एफएनएन, चमोली (उत्तराखंड) : Badrinath Dham आस्था, परंपरा और...

Kedarnath Dham के कपाट खुले, जयकारों से गूंजा पूरा परिसर

एफएनएन, उत्तराखंड : Kedarnath Dham के कपाट आज सुबह शुभ...

Topics

Kedarnath Heli सेवा ठप, पहले ही दिन श्रद्धालु परेशान

एफएनएन, केदारनाथ धाम: Kedarnath Heli एक ओर जहां कपाट...

Badrinath Dham में पहुंचीं उद्धव-कुबेर डोलियां, 23 अप्रैल को खुलेंगे कपाट

एफएनएन, चमोली (उत्तराखंड) : Badrinath Dham आस्था, परंपरा और...

Kedarnath Dham के कपाट खुले, जयकारों से गूंजा पूरा परिसर

एफएनएन, उत्तराखंड : Kedarnath Dham के कपाट आज सुबह शुभ...

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img