03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

किच्छा में कोका कोला गोदाम पर इनकम टैक्स ने मारा छापा, खंगाले जा रहे दस्तावेज

Spread the love

एफएनएन, किच्छा : ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा में आयकर विभाग की टीम ने किशनपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित कोका कोला के गोदाम पर छापेमारी की। तड़के हुई करवाई से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आयकर विभाग की छापेमारी गोदाम के मालिक के बंगलुरु सहित उत्तर प्रदेश के अन्य स्थानों पर भी किये जाने की बात सामने आई है।

  • आई टीम ने गोदाम को कब्जे में लिया

अधिकारियों ने इस संबंध में कुछ कहने से इंकार कर दिया। शुक्रवार सुबह आयकर विभाग दिल्ली की टीम पुलिस लाइन से फोर्स लेकर किशनपुर स्थित कोका कोला के गोदाम एसएलएमजी बेवरेजेस प्राइवेट लिमिटेड पर पहुंची। गोदाम का गेट खुलवा कर टीम ने पूरे परिसर को अपने कब्जे में ले लिया। गेट के अंदर व बाहर आवाजाही रोक दी गयी।

  • खंगाले जा रहे कंप्यूटर और दस्तावेज

उसके बाद आयकर विभाग की टीम गोदाम के कार्यालय में कम्प्यूटर सहित वहां मौजूद दस्तावेज खंगालने में जुट गई। किच्छा के किशनपुर स्थित कोका कोला गोदाम में बरेली के परसाखेड़ा से कोका कोला के उत्पाद लाकर स्टॉक किए जाते हैं। यहां से कुमाऊं के विभिन्न क्षेत्रों में आपूर्ति की जाती है।

  • अन्य सेंटर्स पर भी हुई छापेमारी

सूत्रों की माने तो लखनऊ शाहजहांपुर, परसाखेड़ा और किच्छा गोदाम में आयकर विभाग ने छापेमारी की है। इसका मालिक बैंगलोर का रहने वाला बताया जा रहा है। इस संबंध में गोदाम में मौजूद अधिकारियों से जब वार्ता का प्रयास किया तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

Hot this week

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Topics

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Kolkata के होटल में भीषण आग, 9 की मौत की खबर ; 6 लोग झुलसे

एफएनएन, कोलकाता : Kolkata पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img