उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए छह महीने तक शिक्षकों की हड़ताल पर रोक, शासन ने जारी किए आदेश

एफएनएन, देहरादून : प्रदेश में 16 मार्च से उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। जिसे देखते हुए शासन ने छह महीने तक शिक्षकों और कर्मचारियों की हड़ताल पर रोक लगाई है। शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी के मुताबिक शासन की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।

शिक्षा महानिदेशक ने कहा कि विभाग बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में जुटा है। राज्य में बोर्ड परीक्षा की तैयारियों पर किसी तरह का व्यवधान न हो इसके लिए अतिरिक्त एहतियात बरती जा रही है। शिक्षक और विभाग से जुड़े कर्मचारियों की हड़ताल पर रोक लगाने के साथ ही परीक्षा केंद्र के आस-पास धारा 144 लागू रहेगी। शिक्षा महानिदेशक ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं को पारदर्शी बनाने के लिए सचल दल गठित गए हैं। इसके अलावा कई परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील एवं अति संवेदनशील घोषित किया गया है।

  • शिक्षा मंत्री आज लेंगे बोर्ड परीक्षा तैयारी की बैठक

शिक्षा मंत्री डाॅ.धन सिंह रावत आज उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को लेकर विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक तीन बजे शिक्षा महानिदेशालय में होगी।

 

Hot this week

तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवा डॉक्टर की जान गई

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में...

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार...

बीएसएनएल ऑफिस के पास चल रहा था सट्टा कारोबार, पुलिस ने दबिश देकर किया खुलासा

एफएनएन, धमतरी : आईपीएल सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस ने...

दून–दिल्ली एक्सप्रेसवे के बाद देहरादून में ट्रैफिक कंट्रोल के लिए बनेगा स्मार्ट प्लान

एफएनएन, देहरादून : दून–दिल्ली एक्सप्रेसवे के शुरू होने के...

Topics

तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवा डॉक्टर की जान गई

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में...

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार...

चारधाम यात्रा तैयारियों पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने सीएम धामी को घेरा

एफएनएन, देहरादून : देहरादून से बड़ी राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने...

रुद्रपुर में विधायक शिव अरोड़ा बने गोलगप्पा विक्रेता, वीडियो हुआ वायरल

एफएनएन, रुद्रपुर: रुद्रपुर में एक दिलचस्प दृश्य उस वक्त...

ऋषिकेश में बड़ी कार्रवाई: अवैध बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार

एफएनएन, ऋषिकेश : देहरादून जिले के ऋषिकेश क्षेत्र में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img