03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

रामनगर में अवैध रूप से खेत खोद बेच दिया 1735 घन मीटर उपखनिज, SDM व जिला अधिकारी की टीम ने की कार्रवाई, सात लाख लगा जुर्माना

Spread the love

एफएनएन, रामनगर : खेत की भूमि को अवैध रूप से खोदकर उसमें से उपखनिज निकालने का खेल खेला जा रहा है। शिकायत मिलने पर अफसरों की टीम ने निरीक्षण के दौरान एक खेत में हो रहे अवैध खनन को पकड़ लिया। टीम ने खेत मालिक पर सात लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया। ग्राम भवानीपुर क्षेत्र में प्रशासन को खेत से अवैध खनन किए जाने की शिकायत मिली।

एसडीएम राहुल शाह की अध्यक्षता में जिला खान अधिकारी नैनीताल ताजबर सिंह नेगी और तहसीलदार कुलदीप पांडे एवं राजस्व विभाग की टीम द्वारा क्षेत्र का निरीक्षण किया गया । इस दौरान ग्राम भवानीपुर खुल्बे में नापखेत की भूमि में हो रहा अवैध खनन टीम को मिला।

विष्णु देव साय : सरपंच से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री तक का सफर, आदिवासियों के बड़े नेता

अवैध खनन की हुई जांच

टीम ने अवैध खनन की जांच की। जांच में भवानीपुर खुल्बे में अमरजीत सिंह पुत्र हरभजन सिंह के द्वारा नाप भूमि में अवैध रूप से खनन कर उप खनिज का खुदान किया जा रहा था। अवैध रूप से निकाले गए उपखनिज का परिवहन भी किया जा रहा था।

एसडीएम शाह ने बताया कि संयुक्त टीम के द्वारा पैमाइश की गई तो 1735 घन मीटर उप खनिज का अवैध रूप से ख़ुदान करके अवैध परिवहन किया जाना पाया गया जो कि अवैध खनन भंडारण एवं परिवहन का निवारण नियमावली 2021 एवं खान अधिनियम 1957 की धारा 23 सी का उल्लंघन है। टीम ने भू स्वामी/खननकर्ता पर सात लाख रुपये का अर्थ दंड लगाया है।

इस दौरान नायब तहसीलदार दयालचंद मिश्रा, पटवारी आरिफ हुसैन मौजूद रहे। एसडीएम ने पटवारियों को अपने क्षेत्र में तत्काल भ्रमण कर अवैध खनन की जांच के निर्देश दिए हैं। अगर अवैध खनन या भंडारण मिलता है तो ऐसे लोगाें पर कार्रवाई की जाए।

Hot this week

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kedarnath Badrinath में चढ़ावे की निगरानी बढ़ी, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath Badrinath अयोध्या राम मंदिर में...

Topics

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img