Thursday, March 5, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडपौड़ी में बारातियों से भरी बस 300 मीटर गहरी नयार नदी में...

पौड़ी में बारातियों से भरी बस 300 मीटर गहरी नयार नदी में गिरी, अब तक निकाले जा चुके 12 शव, मृतकों की संख्या बढ़ने का अनुमान

एफएनएन, पौड़ी : उत्तराखंड के पौड़ी जिले में बड़ा हादसा हो गया। यहां बारातियों से भरी बस नयार नदी में गिर गई। अब तक एक दर्जन से ज्यादा शवों को निकाला जा चुका है और मृतकों की संख्या बढ़ने का अनुमान है। स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है।

आज उस वक्त शादी की खुशियां मातम में बदल गईं जब बारातियों से भरी एक बस 300 मीटर गहरी नयार नदी में गिर गई। जानकारी के मुताबिक बारात लालढांग से काड़ातल्ला जा रही थी, तभी बीच रास्ते में बीरोंखाल में सीमडी बैंड के पास तेज रफ्तार बस पर ड्राइवर का नियंत्रण खो गया और बस सीधे नयार नदी में जा गिरी। बताया जा रहा है कि बस में 40 -45 से अधिक बाराती सवार थे। रेस्क्यू ऑपरेशन की टीम और स्थानीय ग्रामीणों को अंधेरा होने के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही है। मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments