03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

आधार कार्ड में शाहरुख से राजकुमार बन गया युवक, लव जिहाद का खुलासा

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : आधार कार्ड में अपना नाम शाहरुख से राजकुमार कर लव जिहाद का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शाहरुख से राजकुमार बना युवक वार्ड नंबर 5, ब्लॉक कॉलोनी गदरपुर, उधमसिंह नगर का रहने वाला है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने वाली युवती का कहना है कि लगभग 1 वर्ष पूर्व शाहरुख उसके घर में कैमरा लगाने आया और मेलजोल बढ़ा कर खुद का नाम राजकुमार बताया। वह फोन पर युक्ती से बातें करने लगा। लेकिन जब युवती को यह पता लगा कि युवक का नाम राजकुमार नहीं, शाहरुख है तो उसने उससे बात करना बंद कर दिया।

इसके बाद शाहरुख युवती का उत्पीड़न करने के साथ ही उसे धमकियां देने लगा और कहने लगा कि अगर उसने बात नहीं मानी तो झारखंड में अंकिता का जो हाल हुआ वही हाल उसका भी कर देगा और उसे जिंदा जला देगा। युवती शाहरुख से बचने का प्रयास करती रही लेकिन वह नहीं माना। 7 सितंबर को शाहरुख ने धमकी देकर युवती को रुद्रपुर के गावा चौक पर बुलाया और अश्लील ढंग से वार्ता करते हुए छेड़छाड़ की और जबरन साथ चलने का दबाव बनाने लगा। युवती के शोर मचाने पर वहां से भाग गया। बाद में युवती द्वारा रुद्रपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस ने शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से राजकुमार और शाहरुख नाम के दो अलग-अलग आधार कार्ड बरामद हुए हैं।

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img