03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

देश में नया इतिहास रचेगी ‘भारत जोड़ो नफरत छोड़ो’ यात्रा: शर्मा

Spread the love

एफएनएन, रूद्रपुर : महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही ‘भारत जोड़ो नफरत छोड़ो’ यात्रा नया इतिहास रचने जा रही है। यह यात्रा देश को जोड़ने का काम करेगी। मीडिया को जारी बयान में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी ने इस यात्रा से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के सत्याग्रह और डांडी यात्रा की याद ताजा कर दी है। जिस तरह गांधी जी के सत्याग्रह और डांडी यात्रा ने ब्रिटिश हुकुमत से आजादी दिलाई थी।

उसी तरह आज यह यात्रा देश में नफरत, घृणा और आर्थिक गुलामी से आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभायेगी। शर्मा ने कहा इस देश को तोड़ने वाली ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए आपसी सदभाव को बढ़ाने के लिए राहुल गांधी नफरत छोड़ो, भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं। इस यात्रा से नफरत के माहौल को कम किया जा सकेगा। इस यात्रा में सभी धर्मों, समुदायों, क्षेत्रें के लोग जुड़ेंगे और भारत को जोड़ने का संकल्प लेंगे। देश के लोगों को जोड़ने के लिए यह अनूठी यात्रा है।

महानगर अध्यक्ष ने कहा भाजपा ने देश में में घृणा और नफरत फैलाकर देश को गृह युद्ध के मुहाने पर खड़ा कर दिया है। यदि देश में नफरत के माहौल को कम नहीं किया गया तो देश में गृह युद्ध जैसे हालात पैदा हो सकते है। इसे रोकने के लिए भारत जोड़ो यात्रा अहम भूमिका निभाएगी। श्री शर्मा ने कहा गांधी के परिवार ने देश की एकता और अखंडता के लिए कुर्बानी दी है और वह सामाजिक सौहार्द को बनाए रखना अपनी जिम्मेदारी मानते हैं और इसी जिम्मेदारी को देखते हुए बिगड़े माहौल को खत्म करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन किया गया है।

आज लोगों में डर है कि ना जाने कब, कैसे और कहां सामाजिक सौहार्द बिगड़ जाए, यह डर पूरे देश में फैला है। शर्मा ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का मुख्य उद्देश्य देशभर के नागरिकों को जोड़ना है। इस यात्रा के माध्यम से समाज में के लिए बढ़ती हुई बेरोजगारी के विरुद्ध एवं कट्टरता और समाज में फैलते हुए असमताओं का विरोध भी किया जायेगा। भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से देश में एकता फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। 7 सितंबर को कन्या कुमारी से शुरू हुई यह यात्रा कश्मीर तक जाएगी। यह यात्रा 12 राज्य एवं 2 केंद्र शासित प्रदेशों से होकर कुल 3570 किलोमीटर तक जाएगी।

शर्मा ने लोगों ने देश को घृणा नफरत और आर्थिक गुलामी से बचाने की इस मुहिम में आगे आने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नफरत फैलाने वालों के खिलाफ यदि अब भी लोग एकजुट नहीं हुए तो आने वाली पीढ़ियों को इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी।

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img