03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हल्द्वानी हिंसा के उपद्रवियों की अवैध संपत्ति होगी जब्त, महिला पत्थरबाज भी रडार पर

एफएनएन, हल्द्वानी : बनभूलपुरा बवाल में शामिल आरोपितों पर कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है। पुलिस अब उपद्रवियों की संपत्ति की जांच भी करेगी। यह पता लगाया जाएगा कि उपद्रवी बनभूलपुरा में कब आकर बसे और इनकी आमदनी के स्रोत क्या-क्या हैं। अवैध रूप से अर्जित संपत्ति को जब्त किया जा सकता है।

मंगलवार को कोतवाली सभागार में हुई प्रेसवार्ता में एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि बनभूलपुरा उपद्रव में शामिल आरोपितों की धरपकड़ जारी है। 37 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। 150 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ हो रही है। सीसीटीवी के अवलोकन व अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटनास्थलों के आसपास के घरों में दबिश डाली जा रही है।

  • कॉलेज में बनाई गई है अस्थाई जेल

उपद्रवियों से पूछताछ के लिए गौलापार के कुंवरपुर स्थित एक कॉलेज को अस्थाई जेल बनाया है। उन्होंने बताया कि उपद्रवियों के संपत्ति की जांच की जाएगी। कई लोग बाहरी राज्यों से आए हैं और यहां छोटा-मोटा काम शुरू किया। आज लोग मालिक बनकर बैठे हैं। अकूत संपत्ति अर्जित की। एक-एक उपद्रवी की संपत्ति की जांच होगी। अवैध रूप से अर्जित संपत्ति की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। इसके बाद संपत्ति को सीज किया जा सकता है।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow
  • दो तमंचों के साथ छह और उपद्रवी गिरफ्तार

पुलिस ने मंगलवार को छह और उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। मुकदमा संख्या 21/24 में लाइन नंबर आठ बनभूलपुरा निवासी शोएब, वार्ड नंबर 24 बनभूलपुरा निवासी भोला उर्फ सोहेल व वार्ड नंबर 15 जवाहर नगर बनभूलपुरा निवासी समीर पाशा और लाइन नंबर दस निवासी अबू तस्लीम शामिल हैं। समीर के पास एक तमंचा, तीन कारतूस व दो खो खो मिले। वहीं, मुकदमा संख्या 22/24 में ताज मस्जिद निवासी जुनैद उर्फ इब्राहिम को एक तमंचा व तीन कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। मुकदमा संख्या 23/24 में मलिक का बगीचा निवासी साहिल अंसारी व इंदिरानगर ठोकर निवासी शहनवाज उर्फ शानू शामिल हैं।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
  • पत्थरबाज महिलाएं भी रडार पर

एसएसपी का कहना है कि पुलिस, नगर निगम, प्रशासन व मीडिया कर्मियों पर पथराव करने वाली महिलाओं का बैकग्राउंड खंगाला जा रहा है। उन्हें किन लोगों का सपोर्ट था, किसके उकसाने पर पथराव कर रहे थे। हर बिंदुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।

Hot this week

Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, गोवा में कार्डियक अरेस्ट ने ली जान

एफएनएन, पणजी: हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता...

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...

Purvanchal Expressway पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी कार; 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत, 3 घायल

एफएनएन, अयोध्या: Purvanchal Expressway पर बुधवार सुबह करीब पांच...

Topics

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img