Tuesday, March 10, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशफतेहगंज पूर्वी के गांव में अवैध मेडिकल स्टोर पर छापा, 50 हजार...

फतेहगंज पूर्वी के गांव में अवैध मेडिकल स्टोर पर छापा, 50 हजार की दवाइयां की गईं सीज

फ्रंट न्यूज नेटवर्क ब्यूरो, बरेली। बगैर लाइसेंस अवैध मेडिकल स्टोर संचालित कर मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ करते हुए दवाइयां बेचने वाले आपराधिक तत्वों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग की बरेली शहर और जिले भर में सख्त कार्रवाइयां लगातार जारी हैं। इसी क्रम में 11 जनवरी शनिवार को फतेहगंज पूर्वी में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग की टीम ने थाना फतेहगंज पूर्वी के शाहपुर बनी यान गांव में बगैर लाइसेंस संचालित एक अवैध मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर दुकान और 50 हजार रुपये की जीवन रक्षक दवाओं को सीज कर दिया है। इस कार्रवाई से इलाके भर के अवैध मेडिकल संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।

थाना फतेहगंज पूर्वी के गांव शाहपुर बनियान में वगैर लाइसेंस अवैध रूप से मेडिकल संचालित होने की सूचना खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग को मिली थी। इस पर औषधि निरीक्षक बरेली अनामिका अंकुर जैन और राजेश कुमार की संयुक्त टीम ने शनिवार को अवैध मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। मेडिकल संचालक धर्मवीर सिंह निवासी गांव देवरास, थाना तिलहर, जिला शाहजहांपुर से लाइसेंस आदि मांगा गया तो वह नहीं दिखा पाया।

मेडिकल स्टोर अवैध रूप से संचालित होने पर दुकान सील कर ₹50,000 अनुमानित मूल्य की सभी जीवन रक्षक एवं अन्य औषधियों को फार्म 16 पर अंकित करते हुए सीज कर दिया गया। औषधि निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि दवाइयों के नमूने जांच के वास्ते विभागीय प्रयोगशाला में भेजे जाएंगे।दवाइयों के सेंपल्स की जांच रिपोर्ट आने और विवेचना पूरी होने के बाद आरोपी अवैध मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ सक्षम न्यायालय में परिवाद दाखिल कराया जाएगा।

चार संदिग्ध दवाओं के लिए नमूने
औषधि निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि प्रतिष्ठान में भंडारित दवाओं में से संदेह के आधार पर चार संदिग्ध औषधियों के नमूने जांच के लिए संग्रहीत किए गए हैं। इन्हें जांच एवं विश्लेषण के लिए राजकीय प्रयोगशाला लखनऊ भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments