Saturday, April 4, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडपौड़ी में सरकारी भूमि पर अवैध मजार का निर्माण, प्रशासन ने हथौड़ा...

पौड़ी में सरकारी भूमि पर अवैध मजार का निर्माण, प्रशासन ने हथौड़ा चलाकर किया ध्वस्त

एफएनएन, पौड़ीः उत्तराखंड शासन-प्रशासन की सख्ती के बाद भी सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. पौड़ी जिले के बीरोंखाल ब्लॉक में राजस्व भूमि पर मजार बनाकर अतिक्रमण किया गया. जिसे बुधवार को प्रशासन की देखरेख में ध्वस्त किया गया. बताया जा रहा है कि मजार को हाल ही में बनाया गया था. 15 जून को मजार पर रंगाई पुताई का भी काम किया गया था.

जानकारी के मुताबिक, पौड़ी जिले बीरोंखाल ब्लॉक के जुखाड़ी गांव के जंगल में अवैध रूप से मजार का निर्माण कर दिया गया. स्थानीय व्यक्ति द्वारा इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया तो प्रशासन ने वीडियो का संज्ञान लिया. जांच में पता चला कि मजार का निर्माण राजस्व भूमि पर किया गया है. मामले में राजस्व विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बुधवार को मजार को ध्वस्त किया.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

बजरंग दल के जिला संयोजक अरुण चमोली ने कहा कि इस तरह के अवैध निर्माण कर लोगों की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. प्रदेश के विभिन्न इलाकों में अब भी अवैध रूप से इस तरह सरकारी भूमि पर अवैध मजारों का निर्माण किया गया है. जिस पर प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए.

श्रीनगर एसडीएम नूपुर वर्मा ने बताया कि मजार निर्माण की सूचना के बाद जांच की गई. जांच में पता चला कि मजार का निर्माण राजस्व विभाग की भूमि पर अवैध तरीके से किया गया है. इस पर तुरंत राजस्व विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे. जिसके मद्देनजर बुधवार को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है. उन्होंने बताया कि प्रशासन की जांच में पता चला है कि मजार का निर्माण हिंदू परिवार के चार सगे भाइयों ने कराया था. जिलाधिकारी पौड़ी आशीष कुमार ने बताया कि जिले में इस तरह के किसी भी अवैध निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

ये भी पढ़ेंः- राज्यपाल गुरमीत सिंह ने ARIES से देखा तारामंडल, बताया अद्भुत अनुभव

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments