03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कानून व्यवस्था को लेकर बड़ा कदम: हरिद्वार में पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई पदों पर बदलाव

Spread the love

एफएनएन, हरिद्वार : जिले के एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा लगातार पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर किए जा रहे हैं. उनके द्वारा जनपद में तैनात 2 इंस्पेक्टर और 20 दारोगाओं के फिर से ट्रांसफर कर दिए गए. शुक्रवार देर रात किए गए ट्रांसफर में इंस्पेक्टर मनोहर भंडारी को श्यामपुर कोतवाली से हटाकर रानीपुर कोतवाली प्रभारी बनाया गया.

हरिद्वार में बड़े पैमाने पर पुलिस वालों के ट्रांसफर: मनोहर की जगह सिडकुल थाना प्रभारी नितेश शर्मा को श्यामपुर कोतवाली प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके अलावा इंस्पेक्टर आशुतोष राणा को रानीपुर कोतवाली से ट्रांसफर कर पुलिस कार्यालय भेजा गया है. गौर हो कि कुछ दिन पहले ही आशुतोष राणा को रानीपुर कोतवाली और इंस्पेक्टर मनोहर भंडारी को श्यामपुर कोतवाली का प्रभारी बनाया गया था. लेकिन एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने दोनों अधिकारियों का कुछ दिन में ही ट्रांसफर कर दिया है.

Haridwar Police Transfers

अजय शाह सिडकुल के एसओ बने: इसके अलावा SI अजय शाह को पुलिस कार्यालय से ट्रांसफर कर एसओ सिडकुल बनाया गया है. एसआई नवीन सिंह को पुलिस लाइन से ट्रांसफर कर चौकी प्रभारी रोड़ीबेलवाला में नई तैनाती दी गई. एसआई चरण सिंह को चौकी प्रभारी, रोड़ीबेलवाला से ट्रांसफर कर चौकी प्रभारी, गैस प्लांट भेजा गया है. चौकी प्रभारी गैस प्लांट, विकास रावत को कोतवाली सिडकुल में एसएसआई की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

प्रवीण बिष्ट कस्बा बाजार बहादराबाद के चौकी प्रभारी बने: एसआई प्रवीण बिष्ट को मंगलौर कोतवाली से हटाकर चौकी प्रभारी, कस्बा बाजार, बहादराबाद बनाया गया है. चौकी प्रभारी बाजार, बहादराबाद अमित नौटियाल को पुलिस लाइन भेजा गया है. पथरी थाने में तैनात एसआई विक्रम बिष्ट को चौकी प्रभारी सप्तऋषि कोतवाली नगर बनाया गया है. बलवीर डोभाल, चौकी प्रभारी सप्तऋषि को हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है.

संतोष सेमवाल चंडी घाट के चौकी प्रभारी बने: पथरी थाने में तैनात एसआई संतोष सेमवाल को चौकी प्रभारी चंडी घाट की जिम्मेदारी सौंपी गई है. नवीन चौहान चौकी प्रभारी चंडी घाट को थाना पथरी में ट्रांसफर कर दिया गया है. एसआई ब्रह्मदत्त बिजलवाण का, चौकी प्रभारी खड़खड़ी कोतवाली नगर से पुलिस लाइन ट्रांसफर कर दिया गया है. एसआई आशीष नेगी को, चौकी प्रभारी मायापुर से चौकी प्रभारी मंडावर कोतवाली भगवानपुर में नई तैनाती दी गई है. एसआई विनय मोहन, चौकी प्रभारी मंडावर से ट्रांसफर कर पुलिस लाइन भेजा गया है.

नितिन बिष्ट मंगलौर चौकी प्रभारी बने: पुलिस कार्यालय में तैनात एसआई नितिन बिष्ट को पुलिस कार्यालय से चौकी प्रभारी कस्बा चौकी मंगलौर कोतवाली मंगलौर की जिम्मेदारी दी गई है. एसआई देवेंद्र चौहान को, चौकी प्रभारी अमानतगढ़ से पुलिस लाइन भेजा गया. एसआई मनोज कुमार को, थाना बुग्गावाला से हटाकर चौकी प्रभारी अमानतगढ़ बुग्गावाला बनाया गया है. एसआई नवीन नेगी को गोवर्धनपुर चौकी से ट्रांसफर कर चौकी प्रभारी खड़खड़ी बनाया गया है. एसआई सूरत शर्मा जो कोतवाली लक्सर में तैनात थे, उन्हें चौकी प्रभारी गोवर्धनपुर बनाया गया है. एसआई बालम सिंह जो कोतवाली रुड़की में तैनात थे, उन्हें ट्रांसफर कर चौकी प्रभारी तेजपुर, कोतवाली भगवानपुर बनाया गया है.

एसएसपी ने कहा कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए किए ट्रांसफर: अभी हाल ही में एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने जनपद के सभी थाना और कोतवाली प्रभारियों के ट्रांसफर किए थे. बीती रात उन्होंने फिर से दो इंस्पेक्टर और बीस दरोगाओं के ट्रांसफर किए हैं. एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत और सुदृढ़ बनाने के लिए ट्रांसफर किए गए हैं.

Hot this week

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...

हरिद्वार में बारिश का कहर: ज्वालापुर स्टेशन के बाहर गिरा विशाल पेड़

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar बारिश के चलते रविवार रात...

Haridwar जमीन घोटाले में कार्रवाई के बाद IAS कर्मेंद्र सिंह और PCS अजयवीर को मिली नई तैनाती

एफएनएन, देहरादून : Haridwar उत्तराखंड शासन ने दो अधिकारियों...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...

kalsi में बड़ा हादसा: 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच पर्यटक गंभीर घायल

एफएनएन, देहरादून : kalsi उत्तराखंड के कालसी थाना क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img