Saturday, April 11, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडकांग्रेस सत्ता में आई तो करेगी ये पांच काम, माहरा ने की...

कांग्रेस सत्ता में आई तो करेगी ये पांच काम, माहरा ने की पत्रकारवार्ता, मनीष खंडूडी पर भी बोले

एफएनएन, देहरादून : कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने पत्रकारवार्ता में कहा कि आगामी लोकसभा में कांग्रेस की पांच गारंटी है। उन्होंने कहा कि  पेपर लीक के कानून मात्र से कोई समाधान नहीं निकलने वाला। कांग्रेस यूपीएससी की तर्ज पर व्यवस्था को पारदर्शी और पेपर लीक रहित बनाया जाएगा।

माहरा ने कहा कि अखबार बांटने वाले, स्विगी, जोमैटो जैसे डिलीवरी ब्वॉय को सामाजिक सुरक्षा की गारंटी देंगे। ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो। 5000 करोड़ का कोर्प्स फंड बनेगा। स्किलफुल युवाओं को मदद की जाएगी।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

इसके अलावा गारंटी के पीछे उद्देश्य है कि गिरती हुई इकोनॉमी को मजबूती मिले। आज नौकरियां जाने की वजह से लोगों में दहशत का माहौल है। कहा कि लालच वाले, डर वाले या सत्ता भोगी लोग ही पार्टी छोड़कर जा रहे हैं।

  • कांग्रेस मुक्त कहने वाली बीजेपी आज कांग्रेस युक्त हो गई

कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि बीजेपी बहुत घबराहट में है। आज भी नौ में से पांच मंत्री कांग्रेस बैकग्राउंड के हैं। बीजेपी अगर 400 पार करने वाली है तो दूसरे दलों के लोगों को क्यों ले रहे।
अगर कोई बताकर जाए तो उसे समझाया जा सकता है। अगर रातोंरात कोई ऐसा कर रहा है तो क्या कर सकते हैं। ये 1977 जैसा दौर है। सफाई का।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

मनीष खंडूडी के पार्टी छोड़ने पर माहरा ने कहा कि उन्हें सम्मान देने में कांग्रेस ने कोई कमी नहीं की। पिता बीजेपी से पूर्व सीएम, बहन विधायक व विधानसभा अध्यक्ष हो, इसके बावजूद कांग्रेस ने उन्हें पूरा सम्मान दिया है। मुझे दुख है, उन्हें थोड़ा सब्र रखना चाहिए। कांग्रेस मुक्त कहने वाली बीजेपी आज कांग्रेस युक्त हो गई है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments