03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

आईएएस सुखबीर सिंह संधु होंगे रिलीव, , मुख्य सचिव बनाए जाने की चर्चा

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड में शपथ ग्रहण करने के एक दिन बाद ही नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक्शन में आ गए हैं। अब मुख्य सचिव को बदलने की तैयारी शुरू हो गई है। साथ ही कहा जा रहा है कि बहुत दर्जन एक दर्जन आइएएस की जिम्मेदारी भी बदली जानी है। खबर है कि उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव सुखबीर सिंह संधु होंगे। सुखबीर सिंह संधु उत्तराखंड कैडर के 1988 बैच के आईएएस अफसर हैं। उन्हें दिल्ली से रिलीव करने के लिए उत्तराखंड की ओर से पत्र भेजा गया है। सुखबीर सिंह संधु इस वक्त एनएचएआई के चेयरमैन हैं। अपर मुख्य सचिव कार्मिक राधा रतूड़ी ने कैबिनेट सचिव भारत सरकार को केन्द्र से रिलीव करने के लिए चिट्ठी लिखी। उधर वर्तमान मुख्य सचिव ओमप्रकाश की बात करें तो लगातार विवादों में रहे हैं। उनकी वजह से नौकरशाही हावी होने की बात भी कही जाती रही है। ऐसे में ओमप्रकाश की छूट्टी कर दी है और उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव सुखबीर सिंह संधु होंगे। एक दिन पहले यानी बीते रविवार को ही पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के 11 में मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। शपथ लेने के बाद सही चर्चाएं चल रही हैं कि उत्तराखंड राज्य में जल्द मुख्य सचिव भी बदले जा सकते हैं। सूत्रों की माने तो सुखबीर सिंह संधु एनएचएआई से आज ही हो रिलीव सकते हैं। वर्तमान मुख्य सचिव ओमप्रकाश तीरथ सरकार के कार्यकाल के दौरान से ही पद पर बने हुए हैं लेकिन मार्च महीने में प्रदेश में हुए नेतृत्व परिवर्तन के बाद से ही अटकलें लगाई जा रही थी कि वर्तमान मुख्य सचिव ओम प्रकाश की जगह किसी और को मुख्य सचिव बनाया जाएगा। ऐसा ना हो सका और एक बार फिर अब राज्य में नेतृत्व परिवर्तन हो गया है। इसके बाद से मुख्य सचिव बदले जाने की चर्चाओं का बाजार एक बार फिर से गर्म हो गया है।

Hot this week

Topics

Uttarakhand में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में मौसम लगातार बदल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img