Wednesday, March 11, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेश'देश झुकने नहीं दूंगा, गठबंधन की लड़ाई शक्ति के खिलाफ' सहारनपुर में...

‘देश झुकने नहीं दूंगा, गठबंधन की लड़ाई शक्ति के खिलाफ’ सहारनपुर में विपक्ष पर गरजे पीएम मोदी

एफएनएन, सहारनपुर : पीएम मोदी ने सहारनपुर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मां शाकंभरी को नमन करते हुए कहा कि हिंदुस्तान के हर कोने में शकित की उपासना आध्यात्मिक हिस्सा है। क्या कोई शक्ति को खत्म कर सकता है। जिन लोगों ने शक्ति को नष्ट किया उनका क्या हाल हुआ है वह इतिहास में अंकित है।

पीएम मोदी ने कहा कि महागठबंधन शक्ति के खिलाफ है, मैं देश को झुकने नहीं दूंगा। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ देशवासियों के वोट की ताकत है। देश के कोने से एक आवाज आ रही है। फिर एक बार मोदी सरकार।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

बोले- मिशन के लिए लोग भाजपा से जुड़ते हैं

पीएम मोदी ने कहा कि देशहित से बड़ा कुछ नही हो सकता। मिशन के लिए लोग भाजपा से जुड़ते हैं। इस दौराना उन्होंने कहा कि हमने प्राथमिकता पर गरीब को पक्का घर, शौचालय दिया। गरीबों को बिजली और मुफ्त राशन दिया। पांच लाख मुफ्त इलाज की सुविधा दी। 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकल पाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार जो वर्षों से नहीं कर पाई वो भाजपा ने कर दिखया है। कांग्रेस ने कमीशन खाने को ही प्राथमिकता दी।

हमने तीन तलाक को खत्म किया : पीएम

पीएम ने कहा कि हमने तीन तलाक की प्रथा का अंत किया है। तीन तालाक से मुस्लिम महिलाओं को ही नहीं बल्कि हर बेटी को लाभ मिला है। पूरे मुस्लिम परिवार को बचाया है। मुस्लिम समाज की बेटी मोदी को आशीर्वाद देकर रहेगी। कहा कि सहारनपुर की लकड़ी की ख्याति है। योगी हो या मोदी आपके उत्पादों की बिक्री बढाना चाहते हैं। एक जिला एक उद्योग नीति लेकर आये हैं।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments