03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पत्नी का कटा हुआ सिर लेकर थाने पहुंचा पति, बोला- मुझे गिरफ्तार कर लो साहब

Spread the love

एफएनएन, दिल्ली : एक दिल दहला देने वाली घटना में, ओडिशा के नयागढ़ जिले में शनिवार को एक 35 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी के कटे हुए सिर के साथ पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

घटना नयागढ़ जिले के बनिगोचा थाना क्षेत्र के बिड़ापाजू गांव में हुई है। गांव के ही अर्जुन बाग नाम के व्यक्ति को अपनी 30 वर्षीय पत्नी धरित्री के दूसरे आदमी के साथ संबंध के बारे में पता चला, जिसके बाद दोनों के वैवाहिक जीवन में कलह शुरू हो गया।

पति ने की पत्नी की हत्या

दम्पति में गैर मर्द के साथ अवैध संबंध को लेकर हमेशा झगड़ा होता रहता था। शनिवार को भी अर्जुन और उनकी पत्नी के बीच इस मामले को लेकर जोरदार बहस हुई। इसी दौरान अपना धैर्य खोने के बाद, अर्जुन ने एक धारदार हथियार उठाया और अपनी पत्नी की हत्या कर दी।

वीडीओ के शव को कुतर गए चूहें, सुबह हालत देख दंग रह गए परिजन, मोर्चरी में रखा था शव

‘मुझे गिरफ्तार कर लो साहब’

बाद में, उसने धड़ से सिर को काट कर अलग कर दिया और उसे एक बैग में रखकर पुलिस स्टेशन पहुंच गया और यह कहते हुए खुद को पुलिस के हवाले कर दिया कि मुझे गिरफ्तार कर लो साहब, यह देखो मैंने अपनी पत्नी को मार डाला है। पुलिस भी इस वीभत्स घटना से सन्न रह गई।

धारदार हथियार का इस्तेमाल कर की हत्या

जल्द ही पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने महिला के सिर और शरीर को भी जब्त कर लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस ने कहा कि उसने अपनी पत्नी की हत्या करने के लिए धारदार हथियार का इस्तेमाल किया और फिर उसका सिर काट कर थाने ले आया। बनिगोछा पुलिस स्टेशन के प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण दंडसेना ने कहा कि हमने घटनास्थल से बिना सिर वाला धड़ भी बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हम आरोपी के आस पड़ोस और सगे संबंधियों से पूछताछ करने के साथ मामले की जांच कर रहे हैं।

Hot this week

Haldwani में 9 सितंबर को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, नितिन नवीन के दौरे पर भी नजर

एफएनएन, उत्तराखंड : Haldwani भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की...

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img