03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

जांच में कैसे बच गया होटल ASDR का स्वामी ! पुलिस कार्रवाई पर उठ रहे सवाल

Spread the love
  • होटल में हीं दुकान और वहीं मकान, फिर क्यों नहीं थी देह व्यापार की जानकारी

एफएनएन,रुद्रपुर : देह व्यापार का बड़ा अड्डा बने होटल ASDR पर पुलिस कार्रवाई सवालों के घेरे में है। बड़ा सवाल इस होटल के मालिक प्रेम अरोड़ा को लेकर है। मालिक की दुकान और मकान इस होटल के परिसर में हैं फिर उसे होटल में देह व्यापार की जानकारी क्यों नहीं थी। और फिर कुछ माह पूर्व हुई पुलिस कार्रवाई में लड़के लड़कियो ने उसी की दुकान के बराबर से दौड़ लगाई थी, ऐसे में सिर्फ होटल लीज पर चलाने वाले पर कार्रवाई से बात पूरी नहीं होती।

आपको बताते चलें कि रुद्रपुर में धोबी घाट के पास होटल एएसडीआर देह व्यापार का बड़ा अड्डा बना था। इस होटल की शिकायतें आम थीं। पूर्व में भी कई बार इस होटल पर छापा पड़ा लेकिन मामला रफा-दफा कर दिया गया। क्षेत्र के लोग इस होटल में होने वाली गतिविधियों को लेकर खासे परेशान थे। यही वजह थी कि कल जब पुलिस ने छापा मारा तो लोगों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने न सिर्फ हंगामा किया बल्कि होटल से निकले लड़के लड़कियों को खींच कर पीटा भी।
पुलिस ने इस मामले में लीज पर होटल चला रहे लमगड़ा, अल्मोड़ा निवासी आरेंद्र सिंह और कर्मचारी जगदीश पर देह व्यापार अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया। इसके अलावा तीन नाबालिगों के साथ पकड़े गए इस्लाम, बिपिन और उत्तम सरकार के खिलाफ पास्को एक्ट में मामला दर्ज किया गया।

बड़ी बात यह है कि इस कार्यवाही से होटल का मालिक प्रेम अरोड़ा कैसे बच गया। वहीं रहने और कारोबार करने वाले इस व्यक्ति को आखिर होटल में चल रही गतिविधियों का क्यों नहीं पता था। सूत्र यहां तक बताते हैं कि कुछ भाजपा नेताओं से नज़दीकियां होने के कारण वह कार्यवाही के दायरे में आता आता रह गया। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि अगर होटल मालिक पर कार्रवाई होती तो आगे होटल में इस तरह की गतिविधियां नहीं होती। पुलिस ने उस पर कार्रवाई न कर इस धंधे को बढ़ावा दिया है।

आपको बता दें कि होटल मालिक प्रेम अरोड़ा क्रोकरी का कारोबार करता है और उसकी श्याम टॉकीज रोड पर यानी होटल परिसर में दुकान भी है और यही वह रहता भी है। आखिर उसे या फिर उसके कर्मचारियों का होटल में आने वाली नाबालिक लड़कियों पर ध्यान क्यों नहीं गया ! यह भी एक विचारणीय प्रश्न है। फिलहाल इस मामले में अब होटल मालिक प्रेम अरोड़ा पर कार्रवाई के लिए आवाज उठने लगी है। देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कदम उठाती है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img