03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

भूसे के ट्रक में छिपाकर, हिमाचल की शराब उत्तराखंड में तस्करी, 2 गिरफ्तार

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : हिमाचल से भूसा लेकर केदारनाथ यात्रा मार्ग के गौरीकुंड पहुंचे ट्रक से पुलिस ने 24 पेटी अवैध शराब बरामद की. पुलिस ने शराब तस्करी में दो नेपाली मूल के नागरिकों को गिरफ्तार किया है. मामले के बाद से सवाल भी उठने शुरू हो गए हैं कि हिमाचल प्रदेश से उत्तराखंड के कई बैरियर को पार कर ट्रक कैसे केदारनाथ यात्रा पड़ाव के गौरीकुंड पहुंचा.

रुद्रप्रयाग पुलिस ने गौरीकुंड में हिमाचल प्रदेश के एक ट्रक HP 34 E 4859 को पकड़ा, जिसमें भारी मात्रा में शराब मिली है. पुलिस की जांच में सामने आया कि नेपाली मूल के प्रमोद गंधर्वा पुत्र रूपलाल गाई हाल निवासी मनाली और चेतन पुत्र खुम बहादुर निवासी मनाली हिमाचल प्रदेश इस ट्रक को लेकर आए हैं और इसमें भूसे के अंदर शराब छिपाकर रखी है.

पुलिस चेकिंग में कुल 24 पेटी (288 बोतल) शराब बरामद हुई. पुलिस ने दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. जबकि ट्रक को सीज कर दिया है.

पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि यात्राकाल में अब तक पुलिस स्तर से आबकारी अधिनियम के तहत कुल 21 मुकदमे दर्ज कर 1526 बोतल शराब की बरामदगी की गई है और 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. बरामद की गई शराब की अनुमानित मूल्य करीब 10 लाख रुपए है.

68 किलो गांजा बरामद: नैनीताल के रामनगर में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक टैक्सी वाहन से 68 किलो से अधिक गांजा बरामद किया है. बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 17 लाख रुपये आंकी जा रही है. पुलिस ने मौके से एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है.

मामले की जानकारी देते हुए कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि शुक्रवार को वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज नयाल और गर्जिया चौकी इंचार्ज गगनदीप सिंह ने मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध टैक्सी वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने तेज गति से वाहन भगाने की कोशिश की. पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर वाहन को पकड़ा. जांच में वाहन के अंदर से 68 किलो से अधिक गांजा बरामद हुआ.

कोतवाल सैनी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान ग्राम पुछड़ी टंकी निवासी दानिश पुत्र वाहिद हुसैन के रूप में हुई है. पुलिस ने गांजे के साथ तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी सीज कर लिया है. आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया.

Hot this week

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...

Purvanchal Expressway पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी कार; 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत, 3 घायल

एफएनएन, अयोध्या: Purvanchal Expressway पर बुधवार सुबह करीब पांच...

Roorkee में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 7 सीटर वैन में मिले 18 बच्चे

एफएनएन, रुड़की : Roorkee स्कूली बच्चों की सुरक्षा को...

Topics

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img