03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

तेज रफ्तार ने ली जान: पिरान कलियर में भीषण सड़क दुर्घटना, एक की मौत, एक जिंदगी से जूझ रहा

Spread the love

एफएनएन, रुड़की: हरिद्वार जिले के पिरान कलियर थाना क्षेत्र में 48 घंटे के बाद एक ओर दर्दनाक हादसा हो गया. दरअसल, एक स्कूटी और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अपस्ताल भिजवाया है, जहां पर उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक की भी हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस ने क्षतिग्रस्त हुए दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है. फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है.

जानकारी के मुताबिक पिरान कलियर थाना क्षेत्र में कांवड़ पटरी पर बाइक और स्कूटी की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. बताया गया है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक और स्कूटी के परखच्चे उड़ गए, वहीं इस दुर्घटना में दोनों युवक प्रशांत शुक्ला निवासी सिद्धार्थ एनक्लेव, रामनगर रुड़की और गुलशन पुत्र देशराज निवासी पूरनपुर, राजपुर कोतवाली रानीपुर गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा होते ही मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई.

सूचना मिलते ही तत्काल कलियर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार देने के बाद प्रशांत शुक्ला की हालत को नाजुक देखते हुए रुड़की के सरकारी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, जहां पर उपचार के दौरान प्रशांत शुक्ला की मौत हो गई, जिसकी पुष्टि अस्पताल के चिकित्सकों ने की है. वहीं पुलिस ने हादसे में क्षतिग्रस्त हुए दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है.

Hot this week

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Topics

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img