03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

Manish Sisodia की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट ने मांगा ED-CBI से जवाब, पूर्व डिप्टी सीएम की बरकरार रखी बड़ी राहत

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली:  Delhi liquor policy scam मामले की जांच कर रही दोनों केंद्रीय एजेंसियों द्वारा आरोपी बनाए गए दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई हुई।

मनीष की याचिका की सुनवाई करते हुए जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की बेंच ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को मामले में नोटिस जारी किया है।
WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
राउज एवेन्यू कोर्ट के फैसले को दी है चुनौती

गौरतलब है कि आप नेता ने निचली अदालत के फैसले के विरुद्ध हाईकोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की है। निचली अदालत ने उनकी नियमित जमानत की याचिका को खारिज करते हुए कई कठोर टिप्पणियां की थीं।

मनीष सिसोदिया ने जमानत याचिका के साथ ही एक अलग से आवेदन भी हाईकोर्ट में दायर किया है। इस आवेदन में उन्होंने निचली अदालत के फैसले में जो राहत मिली थी उसे बरकरार रखने का निवेदन किया था।

निचली अदालत ने हर हफ्ते दी है पत्नी से मिलने की इजाजत

दरअसल राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका तो ठुकरा दी थी, लेकिन उनकी पत्नी सीमा की बीमारी को देखते हुए सप्ताह में एक बार उन्हें कस्टडी में ही पत्नी से मिलने की इजाजत दी थी।

मनीष सिसोदिया ने इसी इजाजत को बरकरार रखने के लिए हाईकोर्ट में अलग से आवेदन डाला है। इस पर ईडी ने कोर्ट में कहा कि उन्हें इससे कोई एतराज नहीं है कि सिसोदिया अपनी बीमार पत्नी से मिलें।

Hot this week

Uttarakhand में लागू हुई स्टेट मिलेट पॉलिसी, किसानों की आय बढ़ाने पर धामी सरकार का जोर

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand सरकार राज्य के किसानों को आर्थिक...

Tehri के जाखणीधार में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, मीट व्यापारी गिरफ्तार

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले...

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img