Sunday, March 29, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडस्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जिले में हाई अलर्ट, पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों...

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जिले में हाई अलर्ट, पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर चलाया चेकिंग अभियान

एफएनएन, रुद्रपुर : दिल्ली में हाई अलर्ट के बाद 74वें स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जिले में भी हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। आज पुलिस, एलआईयू और बम निरोधक दस्ते की टीम ने रोडवेज व शहर के प्रमुख चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध लोगों से पूछताछ करने के साथ ही सामान की चेकिंग की गई। रोडवेज बसों में यात्रियों से पूछताछ हुई कि वह कहां और क्यों जा रहे हैं, इसके साथ ही संदिग्ध नजर आने पर सामान को भी चेक किया गया।

इस कार्रवाई से रोडवेज परिसर में हड़कंप मच गया। एलआईयू के सब इंस्पेक्टर नरेंद्र मनवाल का कहना है कि यात्रियों से पूछताछ के आदेश पर यह अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि आगे भी इस तरह के अभियान चलते रहेंगे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments