03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

धर्म छिपाकर फ‍िर हैवानियत, किया दुष्कर्म, जेल से छूटकर घर पहुंचा, दोबारा दी उठा ले जाने की धमकी

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : एक मुस्लिम किशोर बाबर ने नाम बदलकर पहले नाबालिग को अमजेर ले जाकर दुष्कर्म किया। अब वह जेल से छूटने के बाद दोबारा पीड़ित के घर आ धमका और पीड़ित की विधवा मां को धमकी दी कि वह दोबारा उसकी बेटी को उठाकर ले जाएगा। डरी सहमी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।

  • राहुल राम बताकर किशोरी को बहला-फुसलाकर अजमेर ले गया

नेहरू कालोनी की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को बताया कि वह विधवा महिला है और उसकी एक नाबालिग बेटी है। सिंघल मंडी नेहरू कालोनी निवासी एक किशोर वर्ष 2021 में अपना नाम राहुल राम बताकर उसे बहला फुसला अजमेर ले गया, जहां आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

  • आरोपित व उसके परिवार वाले लगातार धमका रहे

महिला ने इस मामले में पटेलनगर कोतवाली में दर्ज कराया। आरोपित व उसके परिवार वाले महिला को लगातार डरा धमकाकर परेशान करके मुकदमा वापस लेने व जान से मारने की धमकी देते थे। जेल से छूटने के बाद बाबर ने पीड़ित नाबालिग को धमकाया।

  • दूसरे शहर में ले जाकर बेच दूंगा

कुछ दिन पूर्व बाबर महिला के घर आ धमका और धमकी देने लगा कि तेरी बेटी को तो मैं नहीं छोडूंगा। उसे भगाकर ले जाऊंगा। मुसलमान बनाकर इसे दूसरे शहर में ले जाकर बेच दूंगा। नेहरू कालोनी के थानाध्यक्ष लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि आरोपित भी नाबालिग है, जिसे पकड़ लिया गया है। उसे जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img