03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : 11 जून को होगी परीक्षा, पांच से मिलेंगे प्रवेश पत्र, पेपरलीक के बाद रद हुए थे एग्‍जाम

Spread the love

एफएनएन, देहरादून :  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की वन दारोगा भर्ती परीक्षा 11 जून को होगी। प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट पर पांच जून को अपलोड कर दिए जाएंगे। इसके बाद अभ्यर्थी डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा के दिन अपने साथ प्रवेश पत्र, काला बाल पेन व फोटोयुक्त आइडी लाना अनिवार्य है।

विदित रहे कि वन दारोगा के 316 पदों के लिए लिखित परीक्षा गत वर्ष नकल व पेपरलीक की शिकायत मिलने के बाद रद कर दी गई थी। परीक्षा में 7002 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। अब दोबारा यह परीक्षा 11 जून को होने जा रही है। इसमें केवल वही अभ्यर्थी शामिल होंगे, जो जिन्होंने पूर्व में आयोजित परीक्षा में शामिल हुए थे।

परीक्षा की तैयारी के लिए आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने गुरुवार को आयोग के कार्यालय में बैठक की, जिसमें आयोग के सचिव, सदस्यों के साथ पुलिस उप महानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, उप सचिव गृह विभाग, मुख्य कोषाधिकारी तथा शिक्षा विभाग के अधिकारी शामिल हुए। बैठक में परीक्षा केंद्रों और उसके आसपास के होटलों, बस एवं रेलवे स्टेशनों में निगरानी व तलाशी के लिए पुरुष एवं महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती करने का निर्णय लिया गया।

साथ ही गोपनीय समग्री की सुरक्षा व्यवस्था बायोमैट्रिक उपस्थिति तथा जैमर की क्रियाविधि पर विमर्श किया गया। इससे पहले आयोग के अध्यक्ष ने उत्तरकाशी और हरिद्वार में जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। आयोग की आगामी परीक्षाओं की तैयारियों के लिए अध्यक्ष शुक्रवार को ऊधमसिंह नगर, चार जून को चम्पावत, पांच जून को पिथौरागढ़ तथा छह जून को बागेश्वर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसी क्रम में छह जून को आयोग के सदस्य प्रकाश थपलियाल भी जनपद पौड़ी के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

Hot this week

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img