03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

हेमकुंड साहिब : ग्लेशियर की चपेट में 300 फीट हिस्सा, जगह-जगह पसरे हिमखंड, निरीक्षण करने गई टीम लौटी

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : आगामी 25 मई को सिखों के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब के कपाट भी तीर्थयात्रियों के लिए खोल दिए जाएंगे। इससे पहले गुरुद्वारा प्रबंधन व पुलिस की टीम निरीक्षण के लिए हेमकुंड गई। लेकिन रास्ते में भारी बर्फ और ग्लेशियर होने के कारण टीम हेमकुंड तक नहीं पहुंच सकी और वापस लौट आई।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के मुख्य प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि हेमकुंड साहिब का करीब 300 फीट तक का रास्ता ग्लेशियर की चपेट में है। भ्यूंडार से आगे कई जगहों पर रास्ता क्षतिग्रस्त है। यहां हिमंखड टूटने से रास्ता बंद है।उन्होंने बताया कि टीम राम डूंगी से आगे नहीं जा पाई। यहां हिमखंडों के टूटने का खतरा बना हुआ है। कोशिश है कि जल्द ही यहां बर्फ हटाने का काम शुरू किया जा सके।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

सर्दियों में हेमकुंड साहिब में हमेशा भारी बर्फबारी होती है। जिसके चलते यहां जगह-जगह हिमखंड परसे रहते हैं। यात्रा शुरू होने से पहले हर साल सेना के जवान और गुरुद्वारा ट्रस्ट के सेवादार बर्फ हटाते हैं। बीते साल भी यात्रियों के लिए बर्फ काटकर रास्ता बनाया गया था।

वहीं, 12-13 मार्च को मौसम बदलने से ठंड एक बार फिर लौट आएगी। 13 मार्च के बाद तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। इसके बाद बर्फ हटाने का काम शुरू हो सकेगा।

Hot this week

15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, 19 मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों के पोस्टर जारी

एफएनएन, नई दिल्ली : 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह...

Dehradun में मॉर्निंग वॉक पर निकले MDDA अधिकारी को बाइक ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Dehradun में सोमवार सुबह हरिद्वार रोड...

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...

Topics

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img