Saturday, February 28, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशहेमा मालिनी का स्वास्थ्य भी खराब !

हेमा मालिनी का स्वास्थ्य भी खराब !

एफएनएन, मुंबई: फिल्मी जगत के लिए यह साल काफी खराब दौर से गुजर रहा है। बाॅलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी के स्वास्थ्य को लेकर काफी तेजी से खबरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, कि उनका स्वास्थ्य भी खराब हो गया है। इस बीच उनकी बेटी ईशा देयोल ने अपनी मां हेमा मालिनी की खराब स्वास्थ्य लेकर ट्वीट किया कि उनकी मां की तबीयत बिल्कुल ठीक है। ईशा के इस टवीट को पढ़कर दिग्गज अभिनेत्री के प्रशंसकों को राहत मिली।

राधे-राधे मैं बिल्कुल ठीक: हेमा मालिनी

ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की इस खबर को लेकर लगातार सोशल मीडिया पर भी रिएक्शन आ रहे हैं और लोग उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं, इन खबरों पर विराम लगाते हुए अभिनेत्री ने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर करके इस बात की जानकारी दी है कि वह बिल्कुल ठीक हैं और स्वस्थ हैं। इस वीडियो में हेमा मालिनी कह रही हैं राधे-राधे, मेरी तबियत बिल्कुल ठीक है अब मैं अस्पताल में एडिमट नहीं हूं। लेकिन मेरे चाहने वाले सबको मैं ये कहना चाहती हूं कि मुझे कुछ नहीं हुआ। आपकी कृपा से और भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से मैं एकदम स्वस्थ हूं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments