03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

अब ऐश्वर्या और आराध्या भी कोरोना पाॅजिटिव

Spread the love

एफएनएन, मुंबईः फिल्म इंडस्ट्री में भी कोरोनावायरस के मामले दिन पर दिन लगातार बढ़ते जा रहे हैं।  सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके अभिनेता पुत्र अभिषेक बच्चन के बाद बहू ऐश्वर्या राय और और पोती आराध्या भी कोराना पाॅजिटिव पायी गई हैं। महाराष्ट्र के हेल्थ मिनिस्टर राजेस टोपे ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने ट्वीट किया है कि ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन कोरोना पॉजिटिव हैं। श्रीमती जया बच्चन की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। हम दुआ करते हैं कि बच्चन परिवार जल्द से जल्द ठीक हो जाए। बता दें कि शनिवार रात ऐश्वर्या राय बच्चन, आराध्या और जया बच्चन का टेस्ट नेगेटिव आया था। हालांकि अब उनके टेस्ट पॉजिटिव है। लेकिन जया बच्चन अभी भी कोरोना नेगेटिव ही हैं।

aupam

अनुपम खेर के घर भी पहुंचा कोरोना

अमिताभ और अभिषेक के बाद अब अनुपम खेर और सदाबहार अभिनेत्री रेखा के घर भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। अनुपम खेर के घर में उनकी मां, भाई सहित चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें अनुपम का भाई राजू खेर, राजू की पत्नी और भतीजी वृंदा माइल्ड कोरोना पॉजिट‍िव पाए गए, जबकि भतीजा निगेट‍िव निकला। अनुपम खेर की भी रिपोर्ट निगेटिव आई है। अनुपम ने रविवार सुबह एक ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी है। वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा का गार्ड कोरोना पाजिटिव मिलने के बाद उनके घर को सील कर दिया गया है। फिलहाल रेखा में इस संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है।

Hot this week

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...

Topics

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img