03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

चार दिन पहले जेल से छूटा और फिर कर दी महिला के घर में लाखों की लूट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : देहरादून के मोहितनगर में महिला से चाकू के बल पर लूट करने वाले बदमाश को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी चार दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी अंकित ठाकुर उर्फ गटर शास्त्री नगर खाला इंदिरा नगर का रहने वाला है। उस पर गैंगस्टर व कई अपराध के मुकदमे दर्ज हैं। वह पांच बार जेल जा चुका है।

आरोपी के पास से लूटा गया समान और नकदी बरामद हो गई है। उसने बताया कि वह नम्रता वोहरा के घर में शाम के वक्त ही घुस गया था। तब से वह वहीं छिपा था। रात होते ही उसने वारदात को अंजाम दिया।

  • ये था मामला
बता दें कि मोहित नगर लेन नंबर एक में नम्रता वोहरा का मकान है। कुछ साल पहले उनके पति की मौत हो चुकी है। उनकी जगह वह मृतक आश्रित कोटे से उरेडा में बतौर लेखाकार काम करती हैं। उनके दो बेटे गुरुग्राम में रहकर नौकरी करते हैं। नम्रता सोमवार रात को रोज की तरह खाना खाने के बाद करीब साढ़े दस बजे के बीच सोने चली गईं। वह लगभग पौने एक बजे टॉयलेट जाने के बाद फिर बिस्तर पर लेटीं तो बदमाश ने उनके गले पर चाकू लगा दिया।

धमकाते हुए कहा कि उसे पैसों की जरूरत है जल्दी पैसे निकालो। नम्रता ने बेडरूम में रखी अलमारी की तरफ इशारा कर दिया। नम्रता बदमाश को अलमारी तक ले गईं और उसमें रखे रखे 50 हजार रुपये निकाल कर दे दिए। जाते वक्त बदमाश नम्रता वोहरा के गले से चेन भी लूटकर ले गया। उसके जाने के करीब पांच मिनट बाद नम्रता वोहरा ने अपनी अलमारी देखी तो उसमें से अन्य जेवरात भी गायब थे।

Hot this week

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...

Udham Singh Nagar पुलिस में बड़ा फेरबदल ! SSP अजय गणपति ने 18 अधिकारियों के किए तबादले

एफएनएन, रुद्रपुर : Udham Singh Nagar में कानून-व्यवस्था को और...

Topics

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...

Rudrapur में 9.5 लाख की साइबर ठगी ! म्यूल अकाउंट का बड़ा खुलासा

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur उत्तराखंड के रुद्रपुर में साइबर...

Uttarakhand में सड़क हादसों पर बड़ा फैसला ! अब 112 से जुड़ेगी हर इमरजेंसी सेवा

एफएनएन, उत्तराखंड : Uttarakhand में सड़क दुर्घटनाओं के दौरान...

UTU Exam Paper लीक मामला: सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार, मचा हड़कंप

एफएनएन, देहरादून : UTU Exam Paper उत्तराखंड में परीक्षा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img