03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हरियाणा के मुख्यमंत्री और स्पीकर भी मिले कोरोना पॉजिटिव

  • अब डिप्टी स्पीकर चलाएंगे सदन

एफएनएन, चंडीगढ़ : अब हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता कोरोना संक्रमित मिले हैं। दोनों ने अपने संपर्क में आए सभी लोगों को खुद की जांच कराने की सलाह दी है। यहां बता दें कि विस का मानसून सत्र बुधवार से है, जिसे अब डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा संचालित करेंगे। उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। मुख्यमंत्री का सैंपल सोमवार को पंचकूला की कोविड लैब में भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। अब स्वास्थ्य विभाग मुख्यमंत्री के संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार करने में जुटा है। इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप, एमएलए हॉस्टल के तीन कर्मचारी तथा विधानसभा के नौ कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। रविवार से ही विधानसभा सचिवालय में कोरोना जांच शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। रविवार रात को स्पीकर को सांस लेने में तकलीफ हुई तो उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। यहां सोमवार को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। दूसरी ओर विधानसभा के छह नियमित कर्मचारियों के अलावा तीन अनुबंधित कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

Hot this week

CJI Kumaon Zone की नई कार्यकारिणी घोषित, अशोक अग्रवाल अध्यक्ष और सौरभ अग्रवाल उपाध्यक्ष नियुक्त

एलएससी इंफ्राटेक लिमिटेड के निदेशक सौरभ अग्रवाल को मिली...

Uttarakhand में कांग्रेस निकालेगी चार दिशाओं से यात्रा, बदरीनाथ धाम में होगा समापन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में आगामी चुनावों को देखते...

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img