Tuesday, March 3, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडहरियाली पर्यावरण महिला समिति ने हरेला पर्व पर रोपे पौधे

हरियाली पर्यावरण महिला समिति ने हरेला पर्व पर रोपे पौधे

एफएनएन, किच्छा : हरियाली पर्यावरण महिला समिति के तत्वाधान में हरेला पर्व के मौके पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान समिति सदस्य प्रेमलता चौहान के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने विवेकानंद पार्क में एकत्र होकर आम, बेल, नींबू, करी पत्ता आदि के पौधे रोपित किए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित व बेहतर बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने आसपास पौधे रोपित करने चाहिए।

कहना था कि जिस प्रकार पर्यावरण का दोहन इंसान द्वारा किया जा रहा है, निश्चित रूप से अगर पौधे रोपित नहीं किए गए तो आगामी जीवन इंसान के लिए अत्यधिक कष्ट से भरा हो सकता है। इस मौके पर सुनीता सिंह, मनीता देवी, मालती चौहान सीता किशोर,डाॅ संगीता शर्मा, रेणुका चौधरी,प्रतिभा रघुवंशी, शैल शुक्ला, प्रेम लता चौहान उपस्तिथ रही। 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments