03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

लालकुआं सीट पर हारे हरीश रावत, मुख्‍यमंत्री धामी भी चार हजार वोटों से पीछे

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : रुझान में भाजपा ने कांग्रेस को पीछे छोड़ते हुए बढ़त बना ली है। भाजपा 46 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं कांग्रेस 20 सीटों पर बढ़त बनाई हुई हैं। दोपहर बाद तक तस्Xzwj;वीर साफ हो जाएगी की किसकी सरकार बन रही है। गौरतलब है कि विगत 14 फरवरी को चुनाव हुए थे। पांचवीं विधानसभा के लिए 70 सीटों पर मतदान हुआ था। जिसके नतीजे आज आने वाले हैं। गुरुवार को रुझानों में भाजपा ने शुरुआत से ही बढ़त बनाई हुई थी।

  • छठवें राउंड में चार हजार वोटों से पीछे मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी

मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी छठवें राउंड में चार हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। वह शुरुआत से ही रुझानों में पीछे चल रहे हैं। राज्‍य के सभी मतगणना स्थलों में मतगणना जारी है। सबसे पहले सैन्य वोटरों के पोस्टल बैलट की स्क्रूटिनी हुई। इसके बाद 8:30 बजे से सभी ईवीएम मशीनों में मतगणना शुरू हुई। कर्णप्रयाग, गंगोत्री, थराली, डीडीहाट और पिथौरागढ़ विधानसभा सीटों का परिणाम सबसे देर में आने की संभावना जताई जा रही है। सबसे पहले परिणाम ज्वालापुर और किच्छा विधानसभा का आने की संभावना है।

  • लालकुआं सीट से हारे पूर्व मुख्‍यमंत्री हरीश रावत

पूर्व मुख्‍यमंत्री हरीश रावत लालकुआं सीट से हार गए हैं। यहां इन्‍हें 14 हजार वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा है।

  • वर्तमान मुख्‍यमंत्री और पूर्व मुख्‍यमंत्री अपनी-अपनी सीट पर पीछे

उत्‍तराखंड के वर्तमान मुख्‍यमंत्री और पूर्व मुख्‍यमंत्री अपनी-अपनी सीट पर पीछे चल रहे हैं। खटीमा सीट से मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी 2287 वोटों से पीछे चल रहे हैं। वहीं पूर्व मुख्‍यमंत्री हरीश रावत भी लालकुंआ सीट से पीछे चल रहे हैं।

  • खटीमा से सीएम धामी पीछे, बाजपुर से यशपाल आर्य आगे

ऊधम सिंह नगर में मतगणना जारी है। बाजपुर से यशपाल आर्य आगे चल रहे हैं, जबकि खटीमा सीट से तीसरे राउंड में एक हजार से अधिक सीटों से सीएम धामी पीछे चल रहे हैं। रुद्रपुर में कांग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा आगे चल रही हैं। सितारगंज से भाजपा प्रत्याशी सौरभ बहुगुणा आगे चल रहे हैं। किच्छा से कांग्रेस प्रत्याशी तिलक राज बेहड़ पीछे हो गए हैं, भाजपा प्रत्याशी राजेश शुक्ला आगे चल रहे हैं। गदरपुर से अरविंद पांडे आगे चल रहे हैं। जसपुर से कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।

Hot this week

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Uttarakhand में अपर PCS के 63 पदों पर जल्द भर्ती, अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी...

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Topics

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img