03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

हल्द्वानी : महिला ने बच्चों समेत खाया जहर

Spread the love

एफएनएन, हल्द्वानी: काठगोदाम में एक महिला ने तीन बच्चों समेत जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर सभी को अस्पताल में पहुंचाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि महिला ने पहले खुद जहर का सेवन किया उसके बाद बच्चों को भी खिला दिया। यह मामला मल्ला ब्यूरा खाम क्षेत्र का है। इस घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

कोरोना से हो चुकी है पति की मौत

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले महिला का पति कोरोना पाॅजिटिव आया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी बच्चों के पालन पोषण की पूरी जिम्मेदारी महिला के कंधों पर आ गयी। जिस वजह से महिला अवसाद में आ गई। जिसके चलते महिला ने तीनों बच्चों समेत जहरीला पदार्थ खा लिया। महिला समेत तीनों बच्चों का इलाज बेस अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि महिला के 50 वर्षीय पति की मौत कोरोना की वजह से हो गई थी, इससे वह काफी परेशान थी। पुलिस का कहना है कि महिला ने डिप्रेशन की वजह से ऐसा कदम उठाया है।

Hot this week

Topics

Uttarakhand में MBBS डॉक्टरों के लिए नई नीति, 3 साल सरकारी सेवा के बाद ही कर सकेंगे PG

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img