03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

हल्द्वानीः दो कारों में आमने सामने भीषण टक्कर होने से मां और बेटे की दर्दनाक मौत

Spread the love

एफएनएन, हल्द्वानी : उत्तराखंड के हल्द्वानी में दीपावली के दिन हुए सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। इसमें दो कारों में आमने सामने भीषण टक्कर होने से मां और बेटे की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि मृतक की पत्नी समेत दो अन्य गंभीर रूप से घायल है। वहीं, इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है।

दरअसल, यह घटना बीते शुक्रवार को हल्द्वानी के लामाचौर क्षेत्र में हुई है। जहां दो कारों में आमने-सामने टक्कर होने से मां बेटे की दर्दनाक मौत हो गई है। बताया गया कि ऑल्टो कार कालाढूंगी से हल्द्वानी की और आ रही थी, जबकि फॉक्सवैगन कार हल्द्वानी से कालाढूंगी की ओर जा रही थी। इसी बीच दोनों कारों की आपस में टक्कर हो गई। इस दौरान टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारे बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि तेज रफ्तार के चलते यह दर्दनाक हादसा हुआ है।

बता दें कि इस सड़क हादसे में 40 वर्षीय पूर्व फौजी कमलेश सिंह निवासी बैलपड़ाव और उनकी माता 60 वर्षीय भावना देवी की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं,इस हादसे में मृतक कमलेश सिंह की पत्नी समेत दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके अतिरिक्त शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल, पुलिस जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें- देहरादून: दीपावली पर बम पटाखों से 78 लोग झुलसे, दून अस्पताल में भर्ती

Hot this week

Dehradun : भाजपा महिला नेताओं पर अभद्र फेसबुक टिप्पणी के आरोप में आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राहुल गांधी के देहरादून दौरे...

Rahul Gandhi के कार्यक्रम के बाद सियासत तेज, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए आरोप

एफएनएन, देहरादून : Rahul Gandhi देहरादून में 17 जुलाई को...

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Topics

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Dehradun-ऋषिकेश सड़क परियोजना में पेड़ों की कटाई पर लगी रोक

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भनियावाला से ऋषिकेश के बीच...

Mosques लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन

एफएनएन, देहरादून : Mosques से लाउडस्पीकर हटाने की प्रशासनिक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img