03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

डीएसबी कालेज गेट के समीप टहलता गुलदार कैमरे में हुआ कैद, सोशल मीडिया जमकर वायरल हो रहा वीडियो

Spread the love

एफएनएन, नैनीताल : शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गुलदार दिखना आम हो गया है। बीती रात डीएसबी परिसर गेट के समीप सड़क पर गुलदार टहलता हुआ दिखाई दिया। इस बीच एक वाहन चालक ने गुलदार का वीडियो बना लिया। जिसके बाद वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें तरह तरह के मीम्स भी बन रहे है।

बता दे कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गुलदार का आतंक बना हुआ है। कई क्षेत्रों में गुलदार आवारा और पालतू कुत्तों को निवाला बना चुका है। इन दिनों राजभवन मार्ग में गुलदार दिखना आम हो गया है। बीते दिनों भी गुलदार के शावकों का वीडियो वायरल हुआ था। इधर सोमवार को डीएसबी परिसर गेट के समीप गुलदार चहल कदमी करता दिखा। इसी दौरान वहां से कार से गुजर रहे व्यक्ति ने गुलदार का वीडियो बना लिया।

कुछ ही घंटों में वीडियो इंटरनेट मीडिया में तेजी से वायरल होने लगा। साथ ही कालेज जा रहे है सर, नाइट क्लास के लिए, नैनीताल डिग्री कालेज में डिग्री लेने गया शेर जैसे मीम्स भी बनने लगे। रेंजर प्रमोद तिवारी ने बताया कि शहर में गुलदार का कुनबा बढ़ रहा है। रात को वन्य जीवों का सड़क पर दिखना सामान्य हो गया है।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img